मनोरंजन

दूल्हे मियां दुल्हन की तरफ देख सुनाते हैं ऐसा शेर, कि हंसने लगी पास बैठी मां, देखें Video

शादियों का सीजन चल रहा है। हर जगह शादी की रौनक देखने को मिल रही है। बहुत से लोग विवाह के बंधन में बन चुके हैं और कई लोग तो ऐसे हैं जो शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। शादी एक ऐसी चीज है, जिसमें सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ही नहीं बल्कि घर के सभी सदस्य और बाराती मिलकर खूब इंजॉय करते हैं और फिर शादी में होने वाली रस्में इसे और भी बेहद खास बना देती है।

वैसे हर इंसान यही चाहता है कि उसकी शादी यादगार बन जाए। हर शादी में दूल्हा-दुल्हन आकर्षण का केंद्र बने होते हैं। ऐसे में दोनों बड़ा सज-धज कर अपनी शादी में आते हैं। शादी के माहौल में सभी लोगों के अंदर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है।

लेकिन अक्सर देखा गया है कि शादी में कुछ ऐसी मजेदार बातें हो जाती हैं कि विवाह समारोह में उपस्थित सभी लोग इसका खूब आनंद लेते हैं और कई बार तो कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिसे सुनकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी से जुड़ी हुई बहुत सी वीडियोस वायरल हो रही हैं, जिनमें से कुछ वीडियो ऐसी हैं जो लोगों को भावुक कर रही हैं परंतु कुछ वीडियो इतनी मजेदार हैं कि लोग उन्हें बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया की दुनिया में दूल्हा और दुल्हन का एक बड़ा ही मजेदार वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

इस शादी के वीडियो में कुछ ऐसा होता है कि उसे देखकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। भले ही यह मजेदार वीडियो चंद सेकंड का है परंतु कुछ ही घंटों में इसे लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

इस चंद सेकण्ड के वीडियो में आप सभी लोग देख सकते हैं कि विवाह के बाद दूल्हा और दुल्हन घर पर पहुंच चुके हैं और कुछ रीति-रिवाजों को पूरा किया जा रहा है। मगर इसी दौरान दूल्हा दुल्हन को देखकर ऐसा शेर सुनाता है कि उसे सुनकर दुल्हन के साथ-साथ वहां पर उपस्थित सभी लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं।

आप सभी लोग इस वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन दोनों ही कमरे के अंदर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच दूल्हा एक शेर सुनाता है। वह कहता है कि “लोटे पे लोटा… लोटे पे जल, बीवी को छोड़कर साले पे चल।”

दूल्हे का यह शेर सुनने के बाद पास में जो भी लोग मौजूद थे, वह जोर-जोर से हंसने लगते हैं। फ्रेम में इस समय लड़के की मां का रिएक्शन देखने लायक होता है, जो इतनी खुश होती है कि ताली तक बजाने लग जाती है।

इस मजेदार वीडियो पर यूजर्स जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस मजेदार वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘वाह! क्या बात है।” वहीं एक अन्य यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “आग लगा दी भाई ने।” इसी प्रकार से लगातार इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। इस मजेदार शादी की वीडियो को इंस्टाग्राम पर witty_wedding नाम के पेज से साझा किया गया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button