समाचार

अब 18 नहीं बल्कि 21 साल में हो सकेगी बेटियों की शादी, प्रस्ताव पर कैबिनेट की लगी मुहर

जिस लड़की की जल्दी शादी कर दी जाए उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उम्र से पहले की गई लड़की की शादी उसके लिए कभी-कभी परेशानी का सबब भी बन जाती है। दरअसल, जिस लड़की की शादी कम उम्र में ही हो जाती है उसे मां बनने की उम्र से संबंधित समस्याएं, मातृ मृत्यु जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

dulhan

यूं तो बेटियों की शादी 18 वर्ष में कर दी जाती है लेकिन अब इसे 18 से बढ़ाकर 21 साल कर दिया गया है। इस प्रस्ताव पर केंद्रीय कैबिनेट ने मुहर भी लगा दी है। बता दें,, बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को पास किया गया है। वहीं पिछले 15 अगस्त 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में बताया भी था कि लड़कियों की शादी की उम्र 21 साल में ही होनी चाहिए। पीएम का कहना था कि बेटियों को कुपोषण से बचाने के लिए जरूरी है कि उनकी शादी उचित समय पर हो।

narendra modi

गौरतलब है कि वर्तमान में देश में पुरुषों की विवाह की न्यूनतम उम्र 21 है और महिलाओं की 18 साल, लेकिन अब सरकार ने महिला की उम्र भी 18 से 21 साल कर दी है। बता दें, इस बात की सिफारिश नीति आयोग में जया जेटली की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने की थी। साल 2020 जून में टास्क फोर्स का गठन किया गया था।

इसके बाद टास्क फोर्स ने उसी साल विवाह की आयु बढ़ाने के प्रस्ताव पर अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। टास्क फोर्स का कहना था कि पहले बच्चे को जन्म देते समय बेटियों की उम्र 21 साल होनी चाहिए। वहीं विवाह में देरी का परिवारों, महिलाओं, बच्चों और समाज के आर्थिक सामाजिक और स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

modi

अब इस नए कानून में संशोधन के बाद देश में लड़कियों की शादी 21 साल से पहले नहीं हो सकती है। यदि 21 साल से पहले ही लड़कियों की शादी कर दी जाए तो उसे गैरकानूनी माना जाएगा। बता दें, इस नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल भी शामिल है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास, स्कूल शिक्षा तथा साक्षरता मिशन, उच्च शिक्षा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण टास्क फोर्स के सदस्य थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह कदम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उठाया गया न कि जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए।

modi

बता दें, इससे पहले साल 1978 में महिला की शादी महज 15 साल में ही कर दी जाती थी। इसके बाद इसे 18 साल बढ़ाया गया था। लेकिन अब 21 साल में ही महिला की शादी हो सकेगी। खास बात यह है कि जैसे-जैसे भारत विकास कर रहा है वैसे ही महिलाओं के लिए शिक्षा और करियर के रास्ते भी खुलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में लड़कियां अपने मन मुताबिक अपने सपनों को नई उड़ान दे सकती है।

Related Articles

Back to top button