सुशांत के निधन की खबर सुनकर टूट गई एकता कपूर, किया ऐसा गमगीन पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर कोई हैरान है। उनके निधन पर एकता कपूर ने कुछ स्क्रीनशॉट्स के साथ एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की है और अपना दुख जताया है।
बता दें कि एकता कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को ब्रेक दिया था, उनके सीरियल पवित्र रिश्ता के बाद ही सुशांत घर-घर के चेहते बन गए थे।
एकता कपूर की इंस्टाग्राम पोस्ट-
दरअसल, एकता कपूर ने एक हफ्ते पहले एक पोस्ट शेयर की थी जिसपर सुशांत ने कॉमेंट किया था। एकता ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से बी टाउन से लेकर टीवी इंडस्ट्री सन्न है। सुशांत सिंह राजपूत को ब्रेक देने वालीं प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उनके निधन पर दुख जताया है। एकता ने एक एक हफ्ते पहले का अपना पोस्ट शेयर किया है जिस पर सुशांत ने कमेंट किया था। इसी पर एकता ने लिखा है कि कैसे एक हफ्ते में ही सब कुछ बदल गया। सुशांत ये तुमने ठीक नहीं किया।
एकता कपूर ने हफ्ते भर पहले अपने पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस पर उन्होंने लिखा- ‘हम टॉप 50 में से 35 स्लॉट पर थे। इसके बाद हम टॉप 50 से बाहर हो गए थे। जी टीवी ने हमें इस शो के जरिए चांस दिया था, जो साउथ के सीरियल तिरुमतिसेलवम का रीमेक था।’
एकता ने आगे लिखा- ‘मैं उस लड़के को बतौर लीड एक्टर कास्ट करना चाहती थी जो हमारे दूसरे शो में सेकंड लीड था। जी की क्रिएटिव टीम उसे न लेने पर अड़े हुए थे, लेकिन हमने उन्हें मना लिया था कि इसकी स्माइल लाखों लोगों का दिल जीत लेगी। बाकी जो हुआ वह इतिहास है।’ इसके साथ ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को टैग किया था। यानि एकता कपूर का पोस्ट सुशांत के लिए ही था।
सुशांत राजपूत का कॉमेंट-
एकता की पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए सुशांत ने लिखा था कि मैम मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा। इसके जवाब में एकता ने लिखा- सुशी लव यू। आज यानि 14 जून को उनके निधन की खबर के बाद एकता ने इसी पोस्ट और कॉमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और लिखा कि ये सही नहीं किया सुशी। एक हफ्ते में सब बदल गया।
जानकारी हो कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2008 में की थी। उन्होंने किस देश में है मेरा दिल सीरियल में सेकेंड लीड रोल निभाया था। लेकिन उन्हें पहचान जी टीवी पर प्रसारित हुए सीरियल पवित्र रिश्ता से मिली थी।
सदमे में बी टाउन सेलेब्स-
एकता कपूर के अलावा सभी बॉलीवुड सेलेब्स इस खबर को सुनकर सदमे में हैं। उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से जब इसे बारे में बात की गई तो खबर सुनते ही अंकिता शॉक हो गई और ‘क्या’ बोलकर फोन रख दिया। सोशल मीडिया पर लगातार श्रद्धांजलि दे रहे सेलेब्स इस दुखद खबर पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं और सिर्फ एक सवाल कर रहे हैं, सुशांत आखिर तुमने ऐसा क्यों किया?