मनोरंजन

नोरा फतेही को मिला हमसफ़र, किया शादी करने का एलान

जल्द ही शादी करने वाली हैं 'दिलबर गर्ल’ Nora Fatehi! वीडियो शेयर कर कही दिल की बात

‘दिलबर दिलबर’, ‘साकी साकी’ और ‘कमरिया’ जैसे गानों के लिए मशहूर नोरा फतेही को भला कौन नहीं जानता। अपनी दिलकश अदाओं और शानदार डांस के जरिए हर किसी का दिल जीतने वाली नोरा फतेही आए दिन सुर्खियों में रहती है। नोरा की दीवानगी युवा से लेकर बच्चों तक में भी देखने को मिलती है। बच्चे भी नोरा के गाने पर जमकर झूमते हैं और जिनके वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इसे देखने के बाद नोरा फतेही ने शादी करने का फैसला लिया है। जी हां…कई कलाकारों के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहने वाली नोरा फतेही अब जल्द ही शादी रचाने वाली है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक नन्हा बच्चा कहते हुए नजर आ रहा है कि ‘दिलबर गर्ल’ से शादी करना है। इस वीडियो में बच्चा कह रहा है कि उसे दिलबर वाली लड़की के साथ शादी करना है। जैसे ही इस वीडियो पर नोरा फतेही की नजर पड़ी तो उन्हें यह वीडियो खूब पसंद आया और उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @bollywoodunlocked_

इस वीडियो को शेयर करते हुए नोरा फतेही ने कैप्शन में लिखा कि, “बस अब बहुत हुआ.. मुझे मेरा पति मिल गया है, हम शादी कर रहे हैं।” नोरा फतेही द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। बता दें, नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है।

nora fatehi

अगर बात करें नोरा फतेही की पर्सनल लाइफ के बारे में तो उनका नाम कई कलाकारों के साथ जुड़ चुका है। बता दें, एक समय पर नोरा का नाम टीवी अभिनेता प्रिंस नरूला के साथ भी जुड़ चुका है। दरअसल, नोरा और प्रिंस नरूला एक साथ बिग बॉस में दिखाई दिए थे जिसके बाद इनके रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थी। इसके अलावा नोरा फतेही का नाम अंगद बेदी के साथ भी जुड़ चुका है।

nora fatehi

nora fatehi

बता दें, इन दिनों नोरा का नाम जाने माने सिंगर गुरु रंधावा के साथ भी जोड़ा जा रहा है। दरअसल 11 दिसंबर को गुरु और नोरा की कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिनमें वह गोवा के बीच पर साथ दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान नोरा और गुरु बीच पर एक दूसरे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं और साथ में खूबसूरत भी लग रहे थे। हालांकि, दोनों ने इस बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा।

nora fatehi

बात करें नोरा के वर्कफ़्रंट के बारे में तो नोरा का हाल ही में सत्यमेव जयते 2′ का गाना ‘कुसु कुसु’ काफी हिट हुआ है। बता दें इस फिल्म के पहले पार्ट में नोरा का गाना ‘दिलबर दिलबर’ भी खूब पसंद किया गया था। नोरा सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ और अजय देवगन की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में भी दिखाई दे चुकी है। नोरा डांस के साथ-साथ एक्टिंग से भी दर्शकों का दिल जीत चुकी है।

nora fatehi

Related Articles

Back to top button