बॉलीवुड

अजय-काजोल की लाड़ली न्यासा ने दोस्तों संग की पार्टी, तस्वीरों में दिखा कूल अंदाज

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल की बेटी न्यासा देवगन पापुलर स्टार किड्स में से एक है। यूं तो न्यासा ने अभी तक एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा है लेकिन वह आए दिन सुर्खियों में रहती है। न्यासा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है। न्यासा की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है और उनका स्टाइलिश अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है।

nysa devgan

जब भी न्यासा अपने मम्मी पापा यानी कि अजय देवगन और काजल के साथ बाहर निकलती है तो वह कैमरों की नजरों से बच नहीं पाती है। इसी बीच न्यासा ने कुछ अपनी स्पेशल तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह अपने दोस्तों संग पार्टी करती हुई नजर आ रही है। न्यासा इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही है। रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस, डार्क लिपस्टिक और कर्ली हेयर के साथ लाइट मेकअप उनकी खूबसूरती को और भी निखार रहा है। अजय देवगन की बेटी नायसा का यह लुक देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

nysa devgan

nysa devgan

nysa devgan

बता दें, अब तक न्यासा की इन तस्वीरों को करीब 2 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें ‘बेहद हसीन हो’, ‘परफेक्ट गर्ल’, ‘आप काफी क्यूट हो न्यासा’, ‘आप बहुत ब्यूटीफुल और स्टाइलिश हो’ जैसे कई कमेंट कर उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। सांवले रंग की न्यासा अक्सर ही अपने स्टाइल से फैंस का दिल जीत लेती है। कई बार न्यासा देवगन को सोशल मीडिया पर आलोचना का शिकार भी होना पड़ा है, हालाँकि इस बीच उनके पापा अजय देवगन उनके सपोर्ट में उतर आते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nysa devgan ♡ (@nysadevganx)


बता दें, साल 1999 में अजय देवगन ने अभिनेत्री काजोल के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद साल 2003 में उनके घर बेटी न्यासा का जन्म हुआ। इसके बाद बेटे युग का जन्म हुआ। अजय और काजल की बेटी न्यासा सिंगापुर में यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ साउथ ईस्ट एशिया में पढ़ाई करती है। न्यासा ने अपनी स्कूल की पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की।

nysa devgan

nysa devgan

बता दें, एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने खुलासा करते हुए कहा था कि, अजय देवगन अपने बच्चों को लेकर अक्सर चिंता में रहते हैं। काजोल ने बताया था कि, “जब न्यासा घर से बाहर जाती है तो अजय काफी चिंता में रहते हैं और वह जब ताल लौटती नहीं है तब तक अजय आराम से नहीं बैठते। अजय हमेशा न्यासा से भी पूछते रहते हैं कि वह कहां जा रही है और घर कब तक लौट आएगी? ठीक इसी तरह अजय अपने बेटे युग के लिए भी चिंता में रहते हैं।”

Related Articles

Back to top button