बॉलीवुड

सिनेमा इतिहास की सबसे दमदार 10 फिल्में, किसी ने 5 तो किसी ने 27 सालों तक थियेटर पर किया राज

जैसा कि हम लोग जानते हैं हर साल भारत में हजारों फिल्में बनती हैं। भारत में कई भाषाओं की फिल्म इंडस्ट्री है। सबसे लोकप्रिय और चर्चित हिंदी सिनेमा है। आज हम आपको सिनेमा इतिहास की ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सालों तक थियेटर्स पर राज करती रहीं। जी हां, कुछ ऐसी फिल्में भी बनी हैं, जिन्होंने रिलीज होने के बाद पर्दे पर लगे रहने का जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया है। तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)

जो लोग बॉलीवुड को पसंद करते हैं उनमें से शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसने “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” ना देखी हो। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में यह फिल्म 20 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल की केमिस्ट्री दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। इस फिल्म की कहानी से लेकर गाने तक आज भी दर्शक बहुत पसंद करते हैं।

इस फिल्म ने लंबे समय तक सिनेमा के पर्दो पर राज किया। मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में यह फिल्म लगातार 27 वर्षों से दिखाई जा रही है। हालांकि, कोरोना महामारी की वजह से इसे बंद कर दिया गया परंतु इसके बावजूद भी कभी भी इस फिल्म को दिखाना बंद नहीं किया गया है।

शोले (1975)

साल 1975 में आई निर्देशक रमेश सिप्पी की फिल्म “शोले” एक ऐतिहासिक फिल्म बन गई है। शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे यह फिल्म पसंद ना आई हो। फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अमजद खान और संजीव कुमार के शानदार अभिनय ने जान डाल दी थी। इस फिल्म को देश की सबसे सफल फिल्मों में से एक माना जाता है। मुंबई के मिनर्वा थियेटर में 5 सालों तक इस फिल्म का शो दिखाया गया है।

किस्मत (1943)

इस लिस्ट में फिल्म “किस्मत” भी शामिल है। यह फिल्म साल 1943 में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। ज्ञान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अशोक कुमार, मुमताज शांति और शाह नवाज मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 187 सप्ताह यानी लगभग 3 वर्ष तक लगी रही थी।

मुग़ल- ए- आजम (1960)

आसिफ के निर्देशन में बनी मुग़ल- ए- आजम में दिलीप कुमार, पृथ्वीराज कपूर और मधुबाला ने लीड रोल में बेहतरीन अदाकारी की है। यह फिल्म करीब 150 सप्ताह तक थिएटर्स में चलती रही। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया।

बरसात (1949)

राज कपूर के निर्देशन में साल 1949 में बनी फिल्म “बरसात” भी थियेटर्स में लंबे समय तक चलती रही थी। यह फिल्म करीब 100 सप्ताह तक थिएटर्स में लगी रही। इस फिल्म में राज कपूर, नरगिस और प्रेम नाथ की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

मैंने प्यार किया (1989)

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म “मैंने प्यार किया” साल 1989 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म करीब 50 सप्ताह तक सिनेमाघरों में चलती रही।

हम आपके हैं कौन (1994)

“हम आपके हैं कौन” फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और सलमान खान अहम रोल में थे। आज भी इस फिल्म को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। राजश्री प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म करीब 50 सप्ताह तक सिनेमाघरों में चलाई गई थी।

राजा हिंदुस्तानी (1996)

फिल्म “राजा हिंदुस्तानी” का निर्देशन धर्मेश दर्शन ने किया था। यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म काफी सफल साबित हुई थी। इस फिल्म को करीब 50 सप्ताह तक थियेटर्स में चलाया गया था।

कहो ना प्यार है (2000)

फिल्म “कहो ना प्यार है” का निर्देशन राकेश रोशन के द्वारा किया गया था। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की कैमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म को करीब 50 सप्ताह तक सिनेमाघरों में दिखाया गया था।

मोहब्बतें (2000)

भारतीय सिनेमा की सफल फिल्मों में से एक फिल्म “मोहब्बतें” है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा के द्वारा किया गया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म करीब 50 सप्ताह तक थियेटर्स में चलाई गई थी।

Related Articles

Back to top button