मनोरंजन

जब सानिया मिर्जा की वजह से खेसारी लाल को खानी पड़ी जेल की हवा, अभिनेता ने क़र दी थी ये गलती

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव अपने लाजवाब गानों के लिए एक खास पहचान रखते हैं। उनकी एक्टिंग के भी कई लोग दीवाने हैं। खेसारी लाल का एक गाना ‘काहे सानिया मिर्जा दूल्हा खोजली पाकिस्तानी’ से वह काफी मशहूर हुए थे। इस गाने को खूब पसंद किया गया था, लेकिन जब टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के कानों तक इस गाने की गूंज पहुंची तो उन्होंने खेसारी लाल को जमकर लताड़ा था।

sania mirza khesari lal

दरअसल, एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले खेसारी लाल यादव काफी मशहूर सिंगर हुआ करते थे। उन्होंने अपनी आवाज में भोजपुरी सिनेमा को कई सुपरहिट गाने दिए और फैंस उनके गानों पर जमकर थिरकते हैं।

खेसारी लाल का एल्बम जब ‘बोल बम’ रिलीज हुआ था तब उन्हें भोजपुरी सिनेमा में अच्छी खासी पहचान मिलने लगी। इसके बाद उन्होंने नए-नए गाने बनाना शुरू कर दिए। इसी बीच खेसारी लाल ने सानिया मिर्जा के नाम पर भी एक गाना बनाया और उसे रिलीज कर दिया गया।

sania mirza khesari lal

खेसारी लाल के इस गाने के बोल थे ‘काहे सानिया मिर्जा दूल्हा खोजली पाकिस्तानी’, फैंस को तो खेसारी लाल यह गाना खूब पसंद आया लेकिन इस गाने के कारण उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। हुआ यूं कि इस दौरान सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक संग शादी करने जा रही थी।

इस दौरान सानिया मिर्जा और शोएब मलिक काफी सुर्खियों में चल रहे थे और इसी बीच खेसारी लाल का यह गाना आना उनके लिए मुसीबत खड़ी कर गया। इसी गाने को लेकर सानिया ने खेसारी लाल पर मानहानि का केस दर्ज करा दिया था। इसके बाद खेसारी लाल को तिहाड़ जेल जाना पड़ा था।

sania mirza khesari lal

जब खेसारी लाल जेल से बाहर आ गए तो उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वह इस गाने के जरिए काफी फेमस हो चुके थे और सानिया मिर्जा का उन पर केस करना उनके लिए एक बड़ी पहचान बना गया था।

बता दें, खेसारी लाल जब कई सालों बाद रियलिटी टीवी शो ‘यारों की बारात’ में पहुंचे थे। जब उन्होंने सानिया मिर्जा संग इसी गाने पर जमकर ठुमके भी लगाए थे। तब सानिया और खेसारी का डांस वीडियो काफी वायरल हुआ था।

sania mirza khesari lal

sania mirza khesari lal

बता दें, खेसारी लाल ने साल 2012 में फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। पहली ही फिल्म से खेसारी लाल को जबरदस्त पहचान मिली और वह भोजपुरी सिनेमा के बड़े सुपरस्टार बन कर उभरे।

अब तक खेसारी लाल की पांच दर्जन से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्में आ चुकी है। उन्होंने अपने करियर में ‘हीरो नंबर वन’ और ‘कुली नंबर वन’ जैसी फिल्‍में कीं जिसके चलते लोग उन्हें भोजपुरी का ‘गोविंदा’ भी कहते हैं।

 

Related Articles

Back to top button