अजब ग़जब

बारात आने से पहले दुल्हन ने कर दिया कांड, फिर दूल्हे ने साली संग लिए साथ फेरे

शादी का बंधन बहुत ही पवित्र माना गया है और यह एक ऐसा बंधन है जिसका फैसला भी बहुत अहम होता है। शादी करने से पहले लड़का या लड़की को बहुत सोच विचार करना पड़ता है। अक्सर देखा गया है कि माता-पिता का यही सपना होता है कि वह अपने बच्चों की शादी किसी अच्छे इंसान के साथ धूमधाम से करें लेकिन कई मामलों में ऐसा भी देखा गया है कि माता-पिता अपने बच्चों की पसंद-नापसंद के बारे में नहीं सोचते और वह उनकी शादी तय कर देते हैं।

अगर लड़का या लड़की की शादी जबरदस्ती तय कर दी जाए तो इसका अंजाम भी बुरा ही होता है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शादी से जुड़ा हुआ एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर बारात आने से पहले दुल्हन ने अपने ही परिवार के लोगों की चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उनको पिला दिया, जिसके बाद दुल्हन के परिवार वाले बेहोश हो गए।

जब परिवार वाले बेहोश हो गए तो वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इतना भी नहीं बल्कि वह अपने साथ लाख रूपए के गहने और एक लाख रूपए नगदी भी लेकर फरार हो गई। परिजनों ने दुल्हन की खूब खोजबीन की परंतु देर शाम तक जब दुल्हन का कोई भी पता नहीं लगा तो आखिर में दुल्हन की छोटी बहन से दूल्हे की शादी करवा दी। तो चलिए जानते हैं यह पूरा मामला क्या है।

दरअसल, हम आपको जिस मामले के बारे में बता रहे हैं यह उत्तर थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली युवती जिसकी उम्र 20 साल की है, उसका अफेयर अपने ही मोहल्ले के रहने वाले एक युवक से चल रहा था और यह दोनों एक-दूसरे से इतना प्यार करते थे कि दोनों शादी करना चाहते थे परंतु समस्या खड़ी यहां पर हो गई कि घर वाले इस रिश्ते के लिए बिल्कुल भी राजी नहीं थे।

दोनों ने ही अपने-अपने परिवार को मनाने की हर संभव कोशिश की परंतु कोई भी फायदा नहीं हुआ। घरवाले मानने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। युवती के घरवालों ने उसकी शादी प्रेमी के साथ करवाने से साफ मना कर दिया और परिजनों ने लड़की की शादी झलकारी नगर निवासी युवक से पक्की कर दी, जिसके लिए लड़की भी राजी हो गई।

जब शादी पक्की हो गई तो घर में खुशी का माहौल बना हुआ था। 18 दिसंबर, शनिवार को बारात आनी थी। घर के सभी लोग खुशियां मना रहे थे। सभी लोग शादी की तैयारियों में लगे हुए थे। जब शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे घर में महिला संगीत का कार्यक्रम खत्म हुआ तो संगीत कार्यक्रम के दौरान लड़की ने ढोलक बजाई और जमकर डांस भी किया था।

लड़की के भाई का ऐसा बताना है कि संगीत कार्यक्रम के बाद युवती ने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया और उसने मां समेत पांच लोगों को इस चाय को पिला दिया। चाय पीने की वजह से सभी लोग बेहोश हो गए, जिसके बाद युवती आधी रात में गहने और नगद पैसे लेकर अपने प्रेमी के संग भाग गई। जब सुबह के समय परिजनों को होश आया तो उन्होंने देखा कि युवती घर में नहीं है।

नशीली चाय पीने की वजह से सभी परिजनों की तबीयत बहुत बिगड़ चुकी थी। ऐसे में रिश्तेदारों ने उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया। जहां पर उनका इलाज किया गया। इसके बाद कुछ लोग मोहल्ले में रहने वाले प्रेमी के घर पहुंच गए, लेकिन जब वहां पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर पर ताला लगा हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि प्रेमी और उसका परिवार भी घर के अंदर नहीं है यानी कि वह भी फरार थे।

काफी देर तक दोनों की तलाश की गई परंतु कुछ भी उनका पता नहीं लगा, जिसके बाद घरवालों की रजामंदी से दुल्हन की छोटी बहन से युवक की शादी करवा दी गई। वहीं थाने में युवती के प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इंस्पेक्टर उत्तर संजीव कुमार दुबे का ऐसा बताना है कि युवती और उसके प्रेमी की तलाश में हम जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button