मनोरंजन

दुबई छुट्टियां मनाने पहुंचे MS धोनी, साक्षी और जीवा, सामने आई यह चुनिंदा तस्वीरें

जैसा कि हम सभी ये बात भली भांति जानते हैं कि भारत में क्रिकेट कितना लोकप्रिय है। पिछले एक दशक में जिस क्रिकेटर को भारत सहित दुनिया भर से सबसे अधिक प्यार मिला है, वह कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट जगत में भारत का नाम रोशन किया।

भले ही महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर जा चुके हैं परंतु अभी भी फैंस में उनके खूब चर्चे होते हैं। मौजूदा समय में भी महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग में कमी नहीं आई है। फैंस हमेशा से ही अपने चहेते क्रिकेटर के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश में लगे रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की दुनिया भर में संख्या लाखों-करोड़ों है।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में राजस्थान के जयपुर में एक शादी में शामिल होने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। अब महेंद्र सिंह धोनी अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए दुबई पहुंचे। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुबई से स्पेशल तस्वीरें सामने आई है।

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा भी अपने पापा की तरह काफी फेमस है। जीवा एक सेलेब किड होने की वजह से अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। इंस्टाग्राम पर जीवा के नाम से एक अकाउंट भी है, जिस पर उनकी तस्वीरें और वीडियो अपलोड होती रहती हैं।

हाल ही में जीवा के सोशल मीडिया हैंडल से उनकी एक फोटो शेयर की गई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जीवा एक स्विमिंग पूल के पास खड़ी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में प्यारी जीवा बिकनी पहने हुए दिख रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में “हॉलीडे” लिखा गया है। सोशल मीडिया पर जीवा की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल होती रहती हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 2 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

वहीं महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ग्लैमर की दुनिया के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। धोनी और साक्षी अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बेटी जीवा के साथ की कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छुट्टियां मनाते हुए स्टोरीज पोस्ट की है। साक्षी सिंह धोनी ने The Palm Jumeirah से अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज शेयर की है, जिसमें वह होटल को दिखाते हुए नजर आ रही हैं।

जब धोनी एंड फैमिली हाल ही में राजस्थान के जयपुर एक शादी में शामिल होने के लिए पहुंची तो साक्षी धोनी ने भी जयपुर से महेंद्र सिंह धोनी के साथ की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। आपको बता दें कि राजस्थान के जयपुर में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल के बेटे की शादी में धोनी एंड फैमिली पहुंची हुई थी। साक्षी में जो तस्वीरें शेयर की थी, उसमें उन्होंने यह बताया कि उनके और महेंद्र सिंह धोनी के मिलन को 14 साल पूरे हो चुके हैं।

अगर हम महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो वह हाल ही में T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की मेंटरशिप करके वापस आए हैं। उससे पहले दुबई में ही महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में आईपीएल की ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम की थी।

Related Articles

Back to top button