
हर साल 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस-डे मनाया जाता है। 24 दिसंबर की शाम से ही इस त्यौहार को लेकर लोगों में जश्न देखने को मिलता है और बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया जाता है। बता दें, ईसाई समुदाय के लोग क्रिसमस को यीशु मसीह के जन्म दिवस के रूप में मनाते हैं। दुनिया भर में क्रिसमस मनाने के अलग-अलग रिवाज है जो बेहद ही अजीबोगरीब है।
कई जगह पर क्रिसमिस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है तो कहीं जगह पर इसके डरावने रूप भी देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं कहां-कहां क्रिसमस को अजीबोगरीब तरीके से मनाया जाता है?
स्पेन
बता दें, स्पेन के कैटालोनिया में क्रिसमस मनाने का अंदाज बेहद अनोखा है। यहां पर लकड़ी के लट्ठे को आधा कंबल से ढक दिया जाता है और बाकी हिस्से में चेहरा, आंखें और नाक, कान बना दिए जाते हैं। कहा जाता है कि लकड़ी के द्वारा बनाए गए इस इंसान को क्रिसमस से पहले ड्राई फ्रूट्स और अच्छा अच्छा भोजन खिलाया जाता है।
इसके बाद ठीक क्रिसमस के दिन इसे लकड़ी और डंडों से बुरी तरह पीटा जाता है। इसमें कुछ गिफ्ट भी छुपाए जाते हैं। जब बच्चे यहां पर आते हैं तो कंबल हटा दिया जाता है और बच्चे गिफ्ट उठाकर अपने अपने घर चले जाते हैं।
इसके अलावा स्पेन में एक और परंपरा है जहां पर क्रिसमस के दिन हर कोई सिर्फ लाल रंग का निक्कर पहन कर निकलता है। यहां पर क्रिसमस के दिन सड़कों पर आपको सिर्फ लाल निक्कर पहने ही लोग दौड़ते हुए दिखेंगे। हालांकि यह काफी मजेदार होता है।
यूक्रेन
यहां पर क्रिसमस के दिन मकड़ी के जालों जैसी सजावट की जाती है। यहां के हर घर में इस तरह की सजावट देखने को मिलती है। पुरानी मान्यताओं के अनुसार, यहां की विधवा महिलाओं के पास अपने बच्चों के लिए क्रिसमस ट्री सजाने के पैसे नहीं थे। कहा जाता है कि ऐसे में घर में मौजूद मकड़ियों को उन बच्चों और महिलाओं पर दया आई तो उन्होंने अपने जाल से क्रिसमिस को सजा दिया। जब बच्चे सुबह उठे तो खुशी से झूम उठे और इसी परंपरा को आज भी निभाया जाता है।
पुर्तगाल
यहां पर भी क्रिसमस मनाने की अजीबोगरीब प्रथा है। दरअसल यहां पर क्रिसमस के दिन खाना खाने के दौरान एक्स्ट्रा खाना बनाया जाता है और एक्स्ट्रा प्लेटों में खाना लगाया जाता है। कहा जाता है कि क्रिसमस के दिन उनके पूर्वज खाना खाने आते हैं।
नार्वे
नार्वे का क्रिसमिस थोड़ा डरावना है। दरअसल यहां पर क्रिसमस की शाम शैतान जादूगरनियां देखने को मिलती है। बता दें, यहां पर जादूगरनियां अपनी जादुई शक्ति से झाड़ू पर उड़ती हुई दिखाई देती है। कहा जाता है कि क्रिसमस के दिन जिस घर में झाड़ू पर भूतनी की नजर पड़ जाए फिर वह उसी घर में अपनी जगह बना लेती है। ऐसे में यहां के लोग क्रिसमस के दिन अपने घर की सभी झाड़ू को छुपा देते हैं।
चेक गणराज्य
यहां पर भी क्रिसमस मनाने का बहुत ही अजीबोगरीब रिवाज है। पुरानी मान्यताओं के अनुसार यहां की अविवाहित महिलाएं अपने दरवाजे पर पीठ लगाकर खड़ी हो जाती है और अपने जूतों में से एक को कंधे पर उछालती है। यदि यह जूता दरवाजे के सामने की तरफ गिरता है तो यानी कि उनकी शादी जल्दी हो जाएगी। यदि यह जूता दरवाजे के सामने एड़ी की तरफ गिरता है तो उनकी शादी के लिए उन्हें काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है।
ऑस्ट्रिया
यहां पर भी क्रिसमस बड़े ही अनोखा अंदाज से मनाया जाता है। यह मजेदार होने के साथ-साथ बहुत डरावना भी है। यहां पर क्रिसमस के दिन शैतान की वेशभूषा में सजे कई पुरुष सड़कों पर निकलते हैं। कहा जाता है कि यहां पर क्रिसमस के दिन जो बच्चे बुरे होते हैं उनका अपरहण और उन्हें नरक में ले जाने के लिए शैतान आते हैं। हालाँकि इसके पीछे कहा गया है कि यह सिर्फ बच्चों को क्रिसमस के दिन सड़कों पर भारी भीड़ से दूर रखने का एक तरीका है।