बॉलीवुड

क्या रिया चक्रवर्ती के साथ रहते थे सुशांत सिंह राजपूत, मुंबई पुलिस करेगी एक्ट्रेस से पूछताछ!

रविवार दोपहर 2 बजे बॉलीवुड के यंग और टेलेन्टिड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने घर में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शुरूआती जांच में बताया जा रहा है कि सुशांत पिछले काफी महीनों से डिप्रेशन का शिकार थे। वहीं मुंबई पुलिस सुशांत के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस बीच ये भी खबर सामने आ रही है कि सुशांत की रुमर्ड गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती उनके साथ रह रही थीं। जिसके बाद पुलिस रिया से पूछताछ कर सकती हैं।

वहीं सोशल मीडिया सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम दर्शन में शामिल होने पहुंची रिया चक्रवर्ती की काफी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुशांत सिंह के जाने के बाद रिया सदमे में नजर आ रही हैं और उनके आंसू किसी से छिपे नहीं हैं।

रिया चक्रवर्ती से होगी पूछताछ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि 17 लोगों से पुलिस ने इस मामले में पूछताछ भी कर चुकी है। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि सुशांत से जुड़ी तहकीकात में मुंबई पुलिस अब एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती हैं।

क्या रिया को दुनिया छोड़ने के एक दिन पहले छोड़ा

खबरों के मुताबिक एक्टर सुशांत और रिया एक साथ में रह चुके हैं। इतना ही नहीं दोनों के बारे में ये भी कहा जा रहा है कि मौत से एक रात पहले ही रिया को सुशांत घर छोड़कर आए थे। वहीं दोनों के बीच कॉल वगैरह को लेकर भी तमाम गॉसिप्स चल रहे हैं। इन सभी गॉसिप के चलते पुलिस इस मामले में एक्ट्रेस से पूछताछ कर सकती हैं। इसके साथ ही पुलिस को कॉल डिटेल में सुशांत के दोस्त महेश और रिया का नंबर भी मिला था। जिसके चलते पुलिस दोनों से पूछताछ कर सकती है।

सुशांत और रिया का अफेयर

खबरों के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती काफी समय से रिलेशन में थे। दोनों के रिलेशनशिप की गॉसिप्स कई महीनों से सामने आती रही हैं। इतना ही नहीं, ये भी कहा गया कि लॉकडाउन में दोनों एक साथ रह रहे थे, लेकिन एक दिन पहले ही सुशांत सिंह ने उन्हें वापस भेज दिया था। वहीं दूसरी ओर दोनों की अनबन की खबरें भी मीडिया में देखने को मिली है।

गौरतलब है कि सुशांत की बॉडी के पास से कोई  नोट नहीं मिला है जिससे पुलिस को कोई सुराग मिल सके। हालांकि एक्टर के परिवार ने सुशांत के मौत के पीछे किसी साजिश का संकेत दिया है। बता दें कि सोमवार शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सुशांत के पिता और बहनों का रो-रो कर बूरा हाल था वहीं दूसरी ओर अंतिम विदाई के लिए पहुंचे बॉलीवुड की तमाम हस्तियों की आंखें भी नम थीं।

Related Articles

Back to top button