ऐश्वर्या से लेकर सलमान खान तक, जब बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही पहली ही फिल्म

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाले नए कलाकार कभी-कभी अपनी पहली ही फिल्म से रातोंरात सुपरस्टार बन जाते हैं। तो वहीं कुछ सितारें दिन-रात कड़ी मेहनत के करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं। कई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के बाद भी इन सितारों को वो पहचान नहीं मिल पाती जिसके वे हकदार होते हैं। हालांकि समय का पहिया जैसे आगे बढ़ता है फिर धीरे-धीरे इन्हें सही प्लेटफॉर्म मिलता है और फिर यह बड़े सुपरस्टार बनकर उभरते हैं।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी, लेकिन आज ये बॉलीवुड के बड़े सितारों में गिने जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि आज फैंस इनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं और इनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। आइए जानते हैं कौन से हैं ये सितारे?
करीना कपूर खान
बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और कपूर खानदान की बेटी करीना कपूर खान को भला कौन नहीं जानता। आज करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे बड़ी अभिनेत्री के रूप में पहचानी जाती है और उन्होंने अब तक बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी है। लेकिन करीना कपूर की पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी ‘बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा की लिस्ट में शामिल और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ‘हम दिल दे चुके सनम’ हो या फिर ‘देवदास’ हो हर किसी फिल्म से ऐश्वर्या अपनी शानदार एक्टिंग की छाप छोड़ने में कामयाब रही है।
लेकिन साल 1997 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘और प्यार हो गया’ से डेब्यू करने वाली ऐश्वर्या की यह पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
कैटरीना कैफ
बॉलीवुड की ‘बॉर्बी डॉल’ कही जाने वाली कैटरीना कैफ आज लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करती है। कैटरीना कैफ ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के जरिए बॉलीवुड में एक बड़ा स्टारडम हासिल किया है, लेकिन कैटरीना की पहली फिल्म ‘बूम’ फ्लॉप रही थी।
अभिषेक बच्चन
जाने-माने अभिनेता अभिषेक बच्चन कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, लेकिन अभिषेक बच्चन ने अभिनेत्री करीना कपूर के साथ फिल्म ‘रेफ्यूजी’ से डेब्यू किया था, हालांकि उनकी यह फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अभिषेक को अपनी पहचान बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ी थी।
सोनम कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री और अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की पहली फिल्म ‘सांवरिया’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। हालांकि बाद में सोनम कपूर कई फिल्मों में नजर आई और वह अपनी एक खास पहचान बनाने में कामयाब रही।
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने भी सोनम कपूर के साथ फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड दुनिया में कदम रखा था। हालांकि उनकी पहली फिल्म फ्लॉप रही लेकिन रणबीर कपूर ने हार नहीं मानी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और आज वह एक बड़े और मशहूर अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल है।
राजकुमार राव
राजकुमार राव बॉलीवुड के वो अभिनेता है जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने करियर में ऐसे किरदार निभाए हैं जिन्हें कोई और कलाकार नहीं निभा सकता। लेकिन साल 2010 में आई राजकुमार राव की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ फ्लॉप रही थी। उसके बाद राजकुमार राव ने ‘शाहिद’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
अक्षय कुमार
आज किसी को ये बताने की जरुरत नहीं है कि, अक्षय कुमार कौन है, लेकिन उनकी पहली फिल्म ‘सौगंध’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। हालांकि इसके बाद अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में काम किया और आज वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फिल्म करने वाले अभिनेता है।
सलमान खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले सलमान खान भी अपनी पहली फिल्म से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। सलमान खान की पहली फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ थी जो 1988 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान एक साइड किरदार में थे। इसके बाद ‘मैंने प्यार किया’ के जरिए वह सुपरस्टार बने।