बॉलीवुड

70 के दशक की इन हसीनाओं ने अपनी खूबसूरती से चुरा लिया था लोगों का दिल, आप किस पर हुए थे फिदा

हिंदी सिनेमा में हमेशा से ही खूबसूरती को बहुत महत्व दिया गया है। आज के समय में ही नहीं बल्कि पुराने समय में भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां देखने को मिलती थीं। अगर हम 70 के दशक की अभिनेत्रियों की बात करें तो उस समय के दौरान भी पर्दे पर ग्लैमर और हुस्न के चार चांद लगा करते थे। 70 के दशक की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियों हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों का दिल धड़काया था।

भले ही आज यह पर्दे से दूर हो गई हैं परंतु आज भी लोग उन अभिनेत्रियों की खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी की खूब तारीफ करते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे ही अभिनेत्रियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय तो दिया इसके साथ ही उन्होंने अपनी खूबसूरती से भी जमाने को अपना दीवाना बना लिया था।

रेखा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रेखा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी अदाओं के लाखों लोग दीवाने हैं। उनकी एक मुस्कुराहट पर लोग मरते हैं। रेखा बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री मानी जाती हैं, जो करियर की शुरुआत से आज तक उतनी ही खूबसूरत हैं। रेखा फिल्मों में भी बेहद खूबसूरती के साथ काम करती हैं। जब रेखा ने इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था तो उनके लुक्स को खास पसंद नहीं किया गया था परंतु बाद में उन्होंने अपने लुक में इतना जबरदस्त बदलाव किया कि उन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय से लाखों लोगों का दिल चुरा लिया।

जीनत अमान

70 और 80 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री जीनत अमान उस दौर की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। जीनत अमान ने अपने बोल्ड लुक और बेहतरीन अभिनय के दम पर 1970 में फेमिना मिस इंडिया एशिया पेसिफिक 1970 का अवार्ड जीता था। जब पर्दे पर ज्यादातर अभिनेत्रियां सिर्फ सूट साड़ी में नजर आती थीं। वहीं दूसरी तरफ उस समय में जीनत अमान ने बिकनी और बोल्ड कपड़ों से हंगामा मचा दिया था। जीनत अमान ने बॉलीवुड में कई सफल फिल्मों में काम किया है परंतु उनकी जिंदगी विवादों का हिस्सा भी रही थी परंतु अभिनेत्री में अपने हुनर को कभी भी विवादों के आगे कमजोर नहीं होने दिया। एक समय पहले उनकी खूबसूरती का सारा जमाना दीवाना हो गया था।

परवीन बॉबी

भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री परवीन बॉबी को भला कौन नहीं जानता। उन्होंने मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा में ही काम किया है। 70 और 80 के दशक की जानी-मानी अभिनेत्रियों में परवीन बॉबी का भी नाम शामिल है। परवीन बॉबी ने अपने 10 साल के अभिनय करियर में 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है और उनमें से करीब 10 फिल्में जबरदस्त हिट हुई थीं। परवीन बॉबी की बड़ी-बड़ी आंखें, उनका खूबसूरत चेहरा लोगों को अपना दीवाना बना लेता था। परवीन बॉबी अपनी तीखी निगाहों से हर किसी को घायल कर देती थीं।

श्रीदेवी

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी भले ही हमारे बीच में नहीं रहीं लेकिन एक समय पहले अभिनेत्री ने अपनी खूबसूरती और कातिल निगाहों से लाखों लोगों का दिल धड़काया था। श्रीदेवी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार के रूप में की थी और उन्होंने बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में काम किया।

राखी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक नाम राखी का भी आता है। उन्होंने अपने दमदार किरदार से सभी लोगों का दिल जीत लिया था। यह ज्यादातर फिल्मों में मां के किरदार में नजर आई हैं और उनके हर किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। राखी ने अपने अभिनय से तीन फिल्मफेयर अवार्ड और एक राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लाखों लोगों का दिल जीत लिया था।

Related Articles

Back to top button