बॉलीवुड

अभिषेक से शादी पर ऐश्वर्या ने सलमान खान ने दिया था ऐसा बयान, कहा- ‘मैं दुआ करता हूँ ऐश..

सुपरस्टार सलमान खान अपने अनोखे स्टाइल और लाजवाब एक्टिंग के लिए मशहूर है। उन्होंने अपने करियर में हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्में दी और आज भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। सलमान ने अपने करियर में हर बड़ी अभिनेत्री के साथ काम किया है और कई अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम भी जुड़ा है, लेकिन सबसे ज्यादा सलमान खान को अभिनेत्री ऐश्वर्या राय संग पसंद किया गया।

इस जोड़ी को ना सिर्फ सुनहरे पर्दे पर पसंद किया जाता था, बल्कि निजी जिंदगी में भी फैंस इस जोड़ी को खूब पसंद करते थे। वहीं सलमान और ऐश्वर्या भी एक दूसरे को काफी पसंद करते थे और इनकी प्रेम कहानी जगजाहिर है।

salman khan

जी हां.. साल 1990 से लेकर 2000 तक सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा। कहा जाने लगा था कि सलमान और ऐश्वर्या जल्दी ही शादी रचा सकते हैं, हालाँकि इनका रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया और जल्द ही दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। बता दें, साल 1997 में सलमान खान और ऐश्वर्या की मुलाकात हुई थी।

salman khan

इस दौरान सलमान सुपरस्टार बन गए थे तो वहीं ऐश्वर्या ने बॉलीवुड में सिर्फ एंट्री ही की थी। कहा जाता है कि सलमान की वजह से ही ऐश्वर्या को बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने का मौका मिला और सलमान खान की वजह से ही ऐश्वर्या को फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी बड़ी फिल्में ऑफर हुई।

कहा जाता है कि, इसी फिल्म में काम करने के दौरान सलमान और ऐश्वर्या का प्यार परवान चढ़ा था। इसके बाद यह दोनों अक्सर एक साथ नजर आते थे। वहीं सलमान खान का परिवार ऐश्वर्या को काफी पसंद करने लगा था और सलमान के दोस्त भी ऐश्वर्या को भाभी-भाभी कहकर बुलाने लगे थे। लेकिन ऐश्वर्या के माता-पिता को सलमान संग उनका रिश्ता पसंद नहीं था।

aishwarya rai

कहा जाता है कि, ऐश्वर्या की मां ने उन्हें सलमान से दूर रहने की हिदायत दी थी, लेकिन ऐश्वर्या सलमान खान से बहुत प्यार करती थी इसके चलते घरवालों को छोड़ वह सलमान के खातिर अकेले रहने लगी थीं। हालांकि इस खूबसूरत रिश्ते में फिर अनबन शुरू हुई और झगड़ा इस मुकाम तक पहुंच गया कि दोनों एक-दूसरे से अलग अलग हो गए। दोनों के ब्रेकअप की वजह सलमान खान का हिंसक व्यवहार बताया जाता है।

इसके बाद जहां ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन संग शादी रचा ली तो वहीं सलमान खान ऐश्वर्या से कोसों दूर चले गए। ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में हुई थी। इसके बाद साल 2011 में इनके घर बेटी आराध्या का जन्म हुआ।

aishwarya rai

काफी साल बीतने के बाद एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी के बारे में सलमान ने कहा था कि, ”मैं खुश हूं कि ऐश्वर्या ने अभिषेक से शादी की। अभिषेक एक अच्छे खानदान का लड़का है।” इस दौरान सलमान ने ऐश्वर्या को बधाई देते हुए उनकी खुशियों के लिए दुआ भी की थी।

salman khan
वहीं ऐश्वर्या ने सलमान खान को लेकर कहा था कि, “सलमान और मेरा मार्च में ब्रेकअप हो गया था लेकिन वो इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। जब हमारा ब्रेकअप हुआ तो उन्होंने मुझे कॉल कर वाहियात बातें की। उन्होंने मुझ पर हाथ भी उठाया था। मैं लकी रही कि मार का कोई निशान नहीं पड़ा। सलमान के हिंसक व्यवहार की वजह से ही हमारा रिश्ता खत्म हो गया।”

salman khan

इसके बाद सलमान ने अपनी सफाई में कहा था कि, ”नहीं, मैंने उन्हें कभी नहीं मारा। वो एक समय था जब मैंने अपना कंट्रोल खो दिया था। उन्होंने मुझ पर चम्मच फेंककर मारी थी। मेरे सिर पर प्लेट तोड़ दी थी। मेरे कॉलर को पकड़कर मारने की कोशिश की थी। तब मैंने भी उन पर हाथ उठा दिया था।”

सलमान के इस बयान के बाद ऐश्वर्या ने बढ़ा कदम उठाते हुए कहा था कि, ”अब से वो कभी सलमान खान के साथ काम नहीं करेंगी।” इसके बाद सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गया। यही वजह है कि, ब्रेकअप के बाद सलमान और ऐश कभी एक साथ नजर नहीं आए।

Related Articles

Back to top button