बॉलीवुड

ऐश को अपना बनाना चाहते थे सलमान, आधी रात किया तमाशा, बहाया खून फिर नफरत में बदल गई मोहब्बत

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान को भला कौन नहीं जानता। सलमान खान की लोकप्रियता भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। सलमान खान की फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है। सलमान खान के घर के बाहर फैंस की भीड़ लगी रहती है। सलमान खान के फैंस की दीवानगी कुछ ऐसी है कि उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं।

27 दिसंबर 1965 को जन्मे सलमान खान का आज जन्मदिन है। सलमान खान इस समय के दौरान अपने फार्म हाउस पर अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों अभिनेता को सांप ने काट लिया था, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया परंतु सांप जहरीला नहीं था। अब सल्लू भाई बिल्कुल ठीक हैं।

आज सलमान खान का जन्मदिन है और ऐसी स्थिति में ऐश्वर्या राय की चर्चा ना हो ऐसा नहीं हो सकता। ऐश्वर्या राय और सलमान खान की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और विवादित प्रेम कहानियों में से एक है। जी हां, भले ही इनकी प्रेम कहानी अधूरी रह गई परंतु फैंस उनके प्यार की चर्चा आज भी खूब करते हैं।

आपको बता दें कि साल 1997 में सुपरस्टार सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। उस समय के दौरान ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में नया-नया कदम रखा था। सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” में एक साथ काम किया है और इस फिल्म में दोनों की दमदार केमिस्ट्री से लेकर अलग होने की कंट्रोवर्सी तक इनका रिश्ता एक पहेली ही बनकर रह गई।

सलमान खान ही वह शख्सथे जिसकी वजह से ऐश्वर्या राय को “हम दिल दे चुके सनम” फिल्म में काम करने का मौका मिला। दरअसल, संजय लीला भंसाली सलमान खान के बेहद करीबी दोस्त थे। उनके कहने पर ही ऐश्वर्या राय को बड़े बजट की फिल्म के लिए साइन किया गया था और बस क्या था, यही से इनकी लव स्टोरी शुरू हो गई। लेकिन सलमान खान और ऐश्वर्या राय का यह रिश्ता ऐश्वर्या के माता-पिता ने स्वीकार नहीं किया था।

एक वो भी समय था, जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी लोगों द्वारा काफी पसंद की आती थी परंतु इन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। कुछ समय के पश्चात ही सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में ऐसी कड़वाहट आ गई कि मौजूदा समय में यह दोनों एक-दूसरे का चेहरा देखना तो दूर नाम लेना भी बिल्कुल पसंद नहीं करते। आखिर ऐसा क्या हुआ था जिसके चलते इनके रिश्ते का अंत इस मोड़ पर हो गया?

ऐसा बताया जाता है कि सलमान खान एक दिन आधी रात को ऐश्वर्या राय के घर पर पहुंच गए और वहां पर जाकर सलमान जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे थे। सलमान इतनी जोर-जोर से दरवाजा पीट रहे थे कि उनके हाथों से खून तक निकलने लग गया था। सलमान खान काफी गुस्से में थे और वह 19वीं मंजिल से कूदने की ऐश्वर्या राय को धमकी भी देने लगे।

अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर सलमान खान ने यह हंगामा क्यों किया था, तो ऐसा बताया जाता है कि सलमान खान ऐश्वर्या राय से शादी करना चाहते थे लेकिन ऐश्वर्या राय उस समय शादी के लिए तैयार नहीं थीं। साल 2002 की बात है, जब ऐश्वर्या ने सलमान पर मारपीट का आरोप लगाया तब रिश्तो की बुनियाद हिल गई।

ऐश्वर्या राय ने सलमान खान से ब्रेकअप कर लिया। जिसके बाद भी सलमान खान ने ऐश्वर्या राय का पीछा नहीं छोड़ा था। खबरें यह भी आती रही थीं कि ऐश्वर्या राय की फिल्मों की सेट पर जाकर सलमान खान खूब हंगामा किया करते थे।

ऐश्वर्या राय जब एक अवॉर्ड शो के दौरान चश्मा पहनकर पहुंची हुई थीं तो लोगों ने उन्हें देखकर यह भी बोला था कि आंखों की चोट को छुपाने के लिए ही ऐश्वर्या राय ने ऐसा किया था। उसके बाद ऐश्वर्या राय के पास कोई और रास्ता भी नहीं बचा था। इसके बाद सलमान खान और ऐश्वर्या राय दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। वहीं मीडिया के सामने ऐश्वर्या ने यह भी ऐलान कर दिया था कि वह सलमान खान के साथ काम नहीं करेंगी।

Related Articles

Back to top button