विशेष

सुशांत सिंह राजपूत की निधन के बाद खूब वायरल हो रहा है ये वीडियो, करण और आलिया पर भड़के फैंस

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन अपने पीछे कई ऐसे सवाल खड़े कर गए हैं जिन्होंने पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। बीते रविवार सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में अपनी मौत को गले लगा लिया था। महज 34 साल के सुशांत इस दुनिया को ऐसे अलविदा कह देंगे ये किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। वहीं एक तरफ जहां सुशांत की मौत से बॉलीवुड सदमे में है तो दूसरी सोशल मीडिया पर सुशांत के फैंस का गुस्सा फिल्म इंडस्ट्री पर फूट रहा है।

सुशांत को Kill करना चाहती थीं आलिया!

बता दें कि सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर  उनके फैंस बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की जमकर क्लास लगा रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। यह वीडियो करण जौहर के टीवी शो ‘कॉफी विद करण’ का क्लिप है जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आ रही हैं। इस क्लिप में करण जौहर आलिया से यह सवाल पूछते नजर आ रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत, रणबीर कपूर और रणवीर सिंह में वह किसे मारना चाहेंगी, किससे शादी करना चाहेंगी और किससे हूकअप करना चाहेंगी। वहीं इस सवाल के जवाब में आलिया कहती हैं कि वह रणबीर कपूर से शादी करना चाहेंगी, सुशांत सिंह राजपूत को मारना चाहेंगी और रणवीर सिंह से हुकअप करना चाहेंगी। आलिया के इस जवाब से सुशांत सिंह के फैंस को काफी दुख पहुंचा है।

आलिया भट्ट को फैंस ने कोसा

वहीं ट्वीटर पर आलिया भट्ट और करण जौहर का नाम ट्रेंड भी कर रहा था। जिसमें लोग दोनों को फेक बता रहे हैं और दोनों पर जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे है। कुछ लोग ट्वीटर पर सुशांत की मौत पर आलिया को कोसते हुए नजर आए तो कई लोगों ने करण जौहर पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का इल्जाम भी लगाया।

जानकारी के लिए बता दें एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लैट में अपनी जान दे दी थी। हालांकि अभी तक एक्टर की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। जबकि एक्टर के परिवार ने सुशांत के मौत के पीछे किसी साजिश का संकेत दिया है। फिलहाल पुलिस सुशांत के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ कर रही है। बीते सोमवार को मुंबई के विले पार्ले में सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान तेज बारिश में भी सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने वाले एक्टर और दोस्त उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे, जिसमें रिया चक्रवर्ती, श्रद्धा कपूर, विवेक ओबरॉय और वरुण शर्मा सहित कुछ चुनिंदा सेलेब्स शामिल हुए थे।

ये देखे वीडियो –

Related Articles

Back to top button