धार्मिक

Rashifal 30 May 2021: आज इन 6 राशियों का बेहद शुभ रहेगा दिन, हर तरफ से मिलेंगी खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 30 May 2021 Rashifal बताने वाले हैं। राशिफल पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण के माध्यम से निकाला जाता है। आज का राशिफल में सभी बारह राशियों का भविष्यफल पढ़ेंगे। राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। आज किन्हे खुशखबरी मिलेगी और किनको निराशाजनक परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आज का दिन आपका कैसा व्यतीत होगा? 30 मई 2021 राशिफल में जानें।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रिय के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। करियर से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। गाड़ी चलाते समय आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से पूरा करेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से सुखद समाचार मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आपको अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखने की आवश्यकता है क्योंकि कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम होने की आशंका नजर आ रही है। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। अनुभवी लोगों से मुलाकात होगी, जिसका भविष्य में फायदा मिल सकता है। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। बिजनेस अच्छा चलेगा। पड़ोसियों के साथ चल रही अनबन खत्म होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। कोई पुराना रुका हुआ कार्य फिर से बनने की शुरुआत हो सकती है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आमदनी अच्छी रहेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपको कामकाज के सिलसिले में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। अचानक कमाई के जरिए हाथ लग सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आपका मन दान-पुण्य में अधिक लगेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। प्रेम जीवन में चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। कामकाज में आपका मन लगेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नियमित रूप से व्यायाम करते रहें। परिवार के लोगों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कुल मिलाकर आपका आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। भाग्य के सहारे कुछ अच्छे मौके हाथ लग सकते हैं इसलिए उनका पूरा-पूरा लाभ उठाना चाहिए। किसी दूर के रिश्तेदार से शुभ सूचना मिलने की संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर अनबन होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने व्यापार में लगातार उन्नति प्राप्त करेंगे। भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपनी सकारात्मक सोच की वजह से लगातार सफलता हासिल करेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। निवेश संबंधित योजना बन सकती है। पिताजी की पूरी सहायता मिलेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आप अपनी बुद्धिमानी का परिचय देते हुए हर काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पुराने मामलों में चल रहा वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आपका नजरिया सकारात्मक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में रोमांस का अवसर मिल सकता है। शादीशुदा जिंदगी में तालमेल बनी रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आपको किसी से भी पैसा उधार लेने से बचना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को मुनाफा मिल सकता है। आपकी सोच में बदलाव आने की संभावना है। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करते हैं तो इसका आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आप ऊर्जा से लबरेज नजर आ रहे हैं। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बढ़ेंगी। पुराने किए गए कामकाज का अच्छा नतीजा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुख-शांति पूर्वक व्यतीत होने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आप कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप अपने विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप काफी व्यस्त हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button