अजब ग़जब

खाते में थे 1983 रुपए लेकिन ग़लती से आ गए करोड़ों रुपये, एक दिन में शॉपिंग में खर्च कर दिए 73 लाख

पेट्रोल पंप में काम करने वाले शख्स की बदली किस्मत, अचानक बैंक क खाते में आये करोड़ों रुपये, अपना समझ कर खर्च कर दिया

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं मौजूदा समय में पैसा सभी के लिए जरूरी है। बिना पैसों के कोई भी काम करना संभव नहीं है। लोग पैसा कमाने के लिए दिन-रात कठिन मेहनत करते हैं। लोग अपनी मेहनत से कमाया गया पैसा अपने भविष्य के लिए बचा कर रखते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर वह उसका इस्तेमाल कर सकें। वैसे देखा जाए तो आजकल के समय में धोखाधड़ी जैसे मामले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं।

अक्सर देखा गया है कि धोखाधड़ी के ऐसे कई मामले सुनने और देखने को मिलते हैं जिसे जानकर हर कोई आश्चर्यचकित हो जाता है। आज कल बैंक फ्रॉड से जुड़े हुए कई मामले भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच लखनऊ में धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

दरअसल, राजधानी लखनऊ में एक व्यक्ति रातों-रात करोड़पति बन गया। जी हां, आप लोग बिल्कुल सही सुन रहे हैं, यहां सेंट्रल बैंक की बंथरा शाखा के अकाउंट होल्डर करन शर्मा रातों-रात करोड़पति बन गया। दरअसल, इसके पीछे की वजह तकनीकी खामी है, जिसके चलते उसका खाता सर्वर से लिंक हो गया और उसके खाते में एक करोड़ रुपए से भी अधिक पैसा जमा हो गया।

अचानक इतना पैसा आने की खुशी में करन शर्मा ने जमकर शॉपिंग की और उसने 76 लाख रुपए शॉपिंग में खर्च कर डाले। तो चलिए जानते हैं आखिर यह पूरा मामला क्या है…

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करन शर्मा कंचनपुर सिरविया गांव का रहने वाला है। करन शर्मा का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की लखनऊ की बंथरा शाखा में अकाउंट है। करन शर्मा एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। ऐसा बताया जा रहा है कि करन शर्मा के खाते में महज 1983 रुपए ही थे। उसने 17 दिसंबर को डेबिट कार्ड से कुछ खरीदारी की थी, तब उसको यह मालूम हुआ कि उसके अकाउंट में एक करोड़ से भी ज्यादा की रकम मौजूद है।

जब करन शर्मा के खाते में एक करोड़ रुपए से भी अधिक मोटी रकम आ गई तो उसकी खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं रहा। वह पैसे पाकर इतना खुश हुआ कि उसने जमकर खरीदारी की। पैसे आने के बाद उसने जमकर पैसे उड़ाए। ऐसा बताया जा रहा है कि करन शर्मा ने एक एक्सयूवी कार और बाइक बुक कर दी। पत्नी के लिए ज्वेलरी खरीद ली। इसी तरह से खरीदारी में उसने करीब 76 लाख रुपए खर्च कर डाले।

जैसे ही मामले की जानकारी बैंक प्रबंधक को मिली, तो उन्होंने पड़ताल कराई। जांच पड़ताल में यह पता चला कि खाता बैंक सर्वर से लिंक हो गया। इसके बाद अकाउंट को फ्रीज किया गया। तभी भी खाते में 41.21 लाख रुपए थे। बैंक मैनेजर के द्वारा इसकी शिकायत पुलिस में करा दी गई। जिसके बाद पुलिस ने करन शर्मा और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि अकाउंट होल्डर का डेबिट कार्ड बैंक के सर्वर से लिंक होने का मामला खुद बैंक प्रबंधक के भी समझ से परे है। उन्हें खुद यह नहीं समझ आ रहा कि आखिर ऐसा हुआ तो हुआ कैसे? ब्रांच से लेकर हेड ऑफिस के अधिकारी तक इस मामले को जानने के बाद हैरान हैं। अधिकारियों का ऐसा कहना है कि तथ्यों की जांच के लिए बैंक की आंतरिक टीम काम में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button