राशिफल: गुरुवार का दिन इन राशियों के लिए हो सकता है खतरों भरा दिन, समझदारी से निपटाएं काम

मेष:
मेष राशि को आज गुरुवार के दिन अपनी कोशिशों से प्रसन्नता मिलेगी। कोई खास काम निपटाने पर आपको शांति मिलेगी। कोई पुरस्कार भी आपको मिल सकता है। आज साथ के कुछ लोगों से सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने से पहले उससे संबंधित अनुभवी की सलाह ले लें। अपनी प्लानिंग गुप्त रखें। कहीं सें आपको कुछ निवेश की सलाह भी मिल सकती है। आज आपको सावधान रहना चाहिए। किसी नकारात्मक बात से उलझे रह सकते हैं। दोस्तों और भाइयों की मदद नहीं मिलने से परेशान हो सकते हैं। किसी भी नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें। जो गलती आपसे पहले हो चुकी है उसका नतीजा आपको मिल सकता है।
वृषभ:
आपके लिए गुरुवार का दिन काफी खास रहेगा। आज कुछ ऐसी बातें सामने आ सकती हैं जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा देंगी। सितारे आपके सोचे हुए काम पूरे करवा देंगे। अचानक कोई अच्छी खबर या संकेत से आप खुश भी हो सकते हैं। इससे आपको ऊर्जा भी मिलेगी। परिवार में किसी के साथ अनबन चल रही है, तो आज सुलह भी हो जाएगी। लोगों का ध्यान आप पर रहेगा। दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज किस्मत का साथ और रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पिछले कुछ दिनों से जो प्लानिंग आपके दिमाग में है उस पर काम शुरू न करें तो ही अच्छा है।
मिथुन:
गुरुवार के दिन मिथुन राशि को अचानक मन में कोई बात आ सकती है, उससे ही आपको अपने सवालों के जवाब मिल सकते हैं। सवालों के ऐसे जवाब भी आपको मिल जाएंगे, जिनको आप काफी समय से खोजते आ रहे थे। कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म हो जाएगी। रूटीन कामों से धन लाभ और फायदा हो सकता है। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं। जिनसे आपको बड़ा फायदा मिल जाएगा। आपको मेहनत करने पर मजा आएगा, जिसके नतीजे भी आपके ही फेवर में रहेंगे। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आज आपको फायदा हो सकता है। घर और ऑफिस दोनों जगह परेशानी वाला माहौल हो सकता है, सावधान रहें। आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।
कर्क:
इस राशि के लोग गुरुवार के दिन बहुत मजबूती और धैर्य से काम लेंगे। दिन भर पैसों के बारे में ही सोचते रहेंगे। कहीं कोई निवेश, एक्स्ट्रा इनकम या किसी से बकाया पैसा भी मिल सकता है। भूमि और प्रॉपर्टी के कामों से धन लाभ हो सकता है। आज आप जोश में रहेंगे और साथ ही अपनी बुद्धि भी उपयोग करेंगे। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। प्रेम के मामलों में आप बहुत भाग्यशाली हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। हर काम किसी पर पूरी तरह डिपेंड होकर करेंगे तो इसमें आपका ही नुकसान हो सकता है।
सिंह:
गुरुवार के दिन आप जो भी काम करेंगे उससे कुछ न कुछ फायदा तो मिलेगा ही इसके साथ ही इस काम से आपको पैसा मिल सकता है। ऑफिस में बीतने वाला समय आपके लिए किसी न किसी तरह महत्वपूर्ण भी हो सकता है। ऑफिस में कुछ खास बदलाव होने के भी योग बन रहे हैं। इसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। इसी के साथ आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। घूमने-फिरने के लिए समय अच्छा है। आज आप कई काम एक साथ करने की कोशिश कर सकते हैं, इस कारण आप परेशान भी हो सकते हैं।
कन्या:
कन्या राशि की कोई पुरानी टेंशन आज खत्म हो सकती है लेकिन आज खुद पर ध्यान देंगे। जरूरत की चीजों पर पैसा खर्चा होगा। कामकाज में एक्टिव रहेंगे। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के काम पूरे होंगे। अचानक यात्रा हो सकती है। दोस्तों से सहयोग मिल सकता है। परिवार में हंसी-मजाक में दिन बीतेगा. नए लोगों से दोस्ती होगी। प्रोफेशनल रिलेशन आज मजबूत हो सकते हैं। आज आप किसी तरह का नशा छोड़ने का मन भी बना सकते हैं। परिवार या रिश्तेदारों की वजह से आपका मूड भी खराब हो सकता है। किसी रिश्तेदार से कुछ अनबन होने के योग बन रहे हैं।
तुला:
पुरानी चुनौतियों से निपटने के लिए आपको नई बात समझ आ जाएगी। आप कोई ऐसी नई बात सीख सकते हैं, जो आने वाले दिनों में आपको बड़ा फायदा देगी। आज आप अपनी मानसिक अस्थिरता दूर करने की कोशिश करेंगे और बहुत हद तक इसमें सफल भी हो जाएंगे। अपने काम समय पर करने की कोशिश करेंगे। किसी भी परेशानी से निपटने के लिए अपने अच्छे कामों को याद करेंगे और मानसिक तौर पर मजबूत भी रहेंगे। कोई भी नया निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन महसूस होगा।
वृश्चिक:
अचानक धन लाभ होने की संभावना है और आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। अपने से जुड़े लोगों की बातें आज सुननी चाहिए। अपनी प्राथमिकताएं तय करेंगे। किसी भी विवाद के बाद विचार करेंगे तो आपको मूल मसला समझ आ सकता है। कामकाज संबंधित अच्छे और व्यावहारिक तरीके और विचार आपके दिमाग में आ सकते हैं। अपनी व्यवहारकुशलता और सहनशक्ति से काम लें। पैसों को लेकर पार्टनर से अनबन हो सकती है। पार्टनर के साथ खरीददारी होगी, विवाद भी हो सकते हैं, किसी बात पर मूड भी खराब हो सकता है।
धनु:
इस राशि के लोगों के लिए गुरुवार को चंद्रमा की अच्छी स्थिति से धन लाभ हो सकता है। आप दिमाग से और मीठा बोलकर लोगों को प्रभावित करेंगे। दुश्मनों पर जीत मिल जाएगी। आप करियर के मामले में बिल्कुल सही समय पर सही जगह मौजूद रहेंगे। किसी खास काम में पूरी ताकत से जुट जाएंगे और खुद को साबित करके दिखा देंगे। दोस्तों और परिवार वालों से सहयोग मिल सकता है कोई अच्छी खबर भी आज आपको मिल सकती है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मोबाइल फोन, कम्प्यूटर या किसी भी और तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें।
मकर:
मकर राशि की गुरुवार के दिन आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना बन रही है। इन पर आपकी निगाह रहेगी। बिजनेस या कार्यक्षेत्र संबंधित यात्रा हो सकती है। काम भी बहुत रहेगा। दूर स्थान के लोगों से आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। लोग आपकी मेहनत से कुछ सीखेंगे। किसी चिंता से भी मुक्ति मिल सकती है। निपट चुके काम एक बार चेक कर लें, अच्छा रहेगा। किसी से विवाद और मतभेद भी हो सकते हैं।
कुंभ:
कुंभ राशि के लोग आज सोचे हुए पुराने काम शुरू करें। ऐसे कामों की योजना बनाना और काम निपटाने का भी समय है। किसी तरह के निवेश की योजना भी आज बन सकती है। बिल और देनदारियां चुका सकते हैं। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। जिन लोगों से आपको पैसे लेने हैं, उनसे वसूली कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र या ऑफिस से जुड़ी योजनाएं पूरी हो सकती है, ऑफिस और बिजनेस में आपके लिए गए फैसलों से बड़ा फायदा होने के योग बन रहे हैं। आज कुछ घटनाएं अचानक हो सकती है। मीन राशि वाले लोग अपनी ही बात या प्लानिंग में उलझ सकते हैं।
मीन:
मीन राशि के लोग गुरुवार को ऑफिस या बिजनेस में कोई नई पहल कर सकते हैं। करियर और सामाजिक क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। आप जो भी सोचेंगे, जो करेंगे उसमें आपको सफलता मिल सकती है। किए गए कामों का पूरा परिणाम भी आपको मिल सकता है। आज आप सही समय पर सही निवेश कर सकते हैं। रोजमर्रा के कामों से भी फायदा मिल सकता है। जमीन-जायदाद का कोई बड़ा काम निपट सकता है, ध्यान रखें। प्रॉपर्टी से जुड़ा फायदा भी होने की संभावना है।