सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद विवेक ओबरॉय ने इंडस्ट्री को दिखाया आइना, पढ़े पूरी चिट्ठी

बॉलीवुड के युवा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने महज 34 साल की उम्र में ही दुनिया का अलविदा कह दिया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने जहां परिवार को कभी न भरने वाला दर्द दिया वहीं उनकी मौत से बॉलीवुड भी सदमे में है। सुशांत की खबर ने हर किसी को हैरान परेशान कर दिया। वहीं सुशांत सिंह के अंतिम संस्कार पर पहुंचे बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय भी काफी भावुक नजर आए। उन्होंने सुशांत सिंह को अंतिम विदाई देने के बाद घर पहुंचकर कई भावनात्मक ट्विट किए।
चिट्ठी लिखकर बयां किया दर्द
सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करते समय सुशांत की मनोस्थिती के साथ विवेक खुद की तुलना करते दिखाई दिए। दरअसल सुशांत की अंतिम यात्रा से वापस लौटने के बाद विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड के लिए एक खुली चिट्ठी लिखी है। जिसे ट्वीट करते हुए लिखा- ‘सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल होना दिल चिरने जैसा था। काश मैं अपना अनुभव उनसे शेयर कर पाता और उनका दर्द कम कर पाता। मेरा अपना सफर भी दर्द भरा रहा है।’
इतना ही नहीं विवेक ओबरॉय ने अपने ट्विट में ये भी बताया कि ‘अकेलापन बेहद तकलीफभरा हो सकता है। लेकिन आत्महत्या कभी भी उन सवालों का जवाब नहीं हो सकती है। काश वह अपने परिवार, अपने दोस्तों और उन फैंस के बारे में सोचना जो आज इस बड़े नुकसान को महसूस कर रहे हैं। उसने एहसास किया होता कि लोग उसकी कितनी परवाह करते हैं।’
बॉलीवुड को विवेक ने दिखाया आइना
अपने ट्विट में विवेक इंडस्ट्री को सलाह देते हुए भी नजर आए। उन्होंने आगे लिखा कि ‘आज जब मैंने उसके पिता को देखा उसकी चिता को अग्नि देते हुए, तो उनकी आंखों में जो दर्द था वो मेरे लिए पीड़ा दायक था। मैंने जब उसकी बहन रोते हुए उसे वापस आ जाने के लिए कहते देखा तो मैं बता नहीं सकता कि मुझे अपने मन की गहराई में कैसा महसूस हुआ था। उम्मीद करता हूं कि हमारी इंडस्ट्री जो खुद को एक परिवार कहती है खुद का गंभीर रूप से अवलोकन करेगी। ‘हमें बेहतर बनने के लिए बदलने की जरूरत है। घमण्ड के बारे में कम सोचते हुए टैलेंटेड और डिसर्विंग लोगों की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। ये हम सभी के लिए एक वेकअप कॉल है। मैं मुस्कुराते रहने वाले सुशांत को हमेशा मिस करूंगा, मैं दुआ करूंगा कि ईश्वर वो सारा दर्द ले ले जो तुमने महसूस किया है मेरे भाई। उम्मीद है कि अब तुम एक बेहतर जगह पर होगे। शायद हम लोग तुम्हें डिजर्व ही नहीं करते थे।’
#RIPSushantSinghRajput ? pic.twitter.com/gttlJHY3r3
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) June 15, 2020
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कई पुरानी वीडियो शेयर की जा रही हैं जिनमें इंडस्ट्री द्वारा सुशांत के साथ किए गए भेदभाव को देखा जा सकता है। वहीं सुशांत के निधन पर इंडस्ट्री के कई लोगों ने अपनी संवेदनाएं ज़ाहिर की हैं। जानकारी के लिए बता दें कि विवेक ओबरॉय ने भी अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया है। विवेक ने बहुत कम फिल्में की है जिनमें से कुछ ही ऐसी फिल्में होंगी जो बॉक्स ऑफिस चली हों।