बॉलीवुड

इन बॉलीवुड सितारों के पास है सबसे महंगे फार्महाउस, तस्वीरें देख नहीं झपकेंगी पलकें

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में पैसा भरपूर मात्रा में होता है। खासकर जो इस मनोरंजन की दुनिया में सुपरस्टार की पोजीशन पर हैं उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। यही वजह है कि वे एक बेहद आलीशान लाइफस्टाइल जीते हैं। उनके पास महंगी महंगी गाड़ियों से लेकर घर-बंगले तक सबकुछ होता है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों से रूबरू कराने जा रहे हैं जिनके पास अपने मुख्य घर के अलावा छुट्टियां मनाने के लिए एक अलग से घर है।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के पास मुंबई में ‘मन्नत’ नाम का आलीशान बंगला है। हालांकि जब वे छुट्टी मनाने के मूड में होते हैं तो अपने दुबई स्थित वीला में चले जाते हैं। दरअसल दुबई के Palm Jumeirah में शाहरुख की 8500 स्क्वेर फीट में फैली एक प्रापर्टी है। उनके इस आलीशान वीला की कीमत 17 करोड़ रुपए के आसपास है।

अभिषेक बच्चन – ऐश्वर्या राय (Abhishek Bachchan – Aishwarya Rai)

ऐश्वर्या राय के नाम दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब दर्ज है। वहीं अभिषेक बच्चन और उनकी जोड़ी बॉलीवुड की फेमस जोड़ियों में से एक है। दोनों एक साथ गुरु, रावण और उमराव जान जैसी फिल्मों में साथ काम भी कर चुके हैं। यह कपल छुट्टियां मनाने के लिए दुबई जाता है जहां उनका 54 करोड़ रूपए का एक आलीशान वीला है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड तक नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा का गोवा के बाग बीच में एक घर है। उनके इस घर से समुद्र का बहुत सुंदर नजारा भी दिखता है। इस घर की कीमत 20 करोड़ रूपए के आसपास है।

सैफ अली खान – करीना कपूर (Saif Ali Khan – Kareena Kapoor)

सैफ और करीना जल्द ही अपने घर नए मेहमान (सेकंड बेबी) के दर्शन करेंगे। यह लोग छुट्टियां बिताने स्विट्ज़रलैंड जाना पसंद करते हैं। यहां उनका एक प्यारा सा घर भी है। इस घर की कीमत की जानकारी फिलहाल नहीं है।

आमिर खान (Amir Khan)

आमिर खान बहुत कम लेकिन अच्छी फिल्में ही करना पसंद करते हैं। अपने दिमाग को रिलेक्स करने के लिए वे अपने दो एकड़ में फैले पंचगनी वाले घर में जाते हैं। इस घर की कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए है।

सुनील शेट्टी (Sunil Shetty)

अपने 25 साल के करियर में सुनील शेट्टी ने 110 फिल्मों में काम किया। अपने पैसों से उन्होंने छुट्टियां मनाने के लिए खंडाला में एक बंगला खरीद रखा है। इसकी कीमत 5 करोड़ रुपए के आसपास है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

बॉलीवुड के एक्शन खिलाड़ी अक्षय कुमार असल में कनाडा के नागरिक हैं। इसलिए उनके कनाडा के टोरोंटो शहर में कुछ अपार्टमेंट्स हैं।

Related Articles

Back to top button