बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी पर इस मशहूर सिंगर ने कसा तंज, बोले- ‘मैडम बादाम खाने से बुद्धि नहीं आती

बॉलीवुड की ‘स्लिम ट्रिम गर्ल’ कही जाने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आए दिन चर्चा में रहती है। इन दिनों शिल्पा शेट्टी इंडियाज गॉट टैलेंट के 9वें सीजन को लेकर व्यस्त हैं। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपने वीडियो शेयर करती रहती है। इसी बीच शिल्पा शेट्टी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शिल्पा शेट्टी का मजाक बनाया जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल रहा है और फैंस कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

shilpa shetty

बता दें, इंडियाज गॉट टैलेंट के नौवें सीजन में शिल्पा शेट्टी के साथ बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और बादशाह भी नजर आने वाले हैं। शो में ये तीनों कलाकार कंटेस्टेंट को जज करते हुए नजर आएंगे। बता दें, शूटिंग के बीच शिल्पा शेट्टी बादाम खाने लगती है जिस पर मनोज तंज कसते हैं।

shilpa shetty

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा शेट्टी बादाम खा रही है। इस बीच मनोज शिल्पा से कहते हैं कि, शिल्पा जी.. यह जो बुद्धि है ना यह बादाम खाने से नहीं आती… धोखे खाने से आती है…। इसके जवाब में शिल्पा कहती है कि अच्छा तो आप बदाम धोकर नहीं खाते इसलिए.. इसके बाद मनोज मुंतशिर का मुंह देखने लायक रहता है और वह शिल्पा को जवाब दिए बिना ही निकल जाते हैं। हालांकि मनोज और शिल्पा का यह वीडियो कॉमेडी है और इसमें यह दोनों मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।


ये कॉमेडी वीडियो खुद शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह अक्सर ही फनी वीडियो शेयर करती रहती है। इससे पहले भी शिल्पा ने मनोज संग अपना एक मस्तीभरा वीडियो शेयर किया था जिसमें मनोज झाकते हुए शिल्पा से पूछते हैं कि, यह क्या खा रही है शिल्पा जी? तो इस पर शिल्पा जी कहती है कि वह पंपकिन और सनफ्लावर सीड्स खा रही है और यह सुपर फूड है। इस पर मनोज चौंकते हुए कहते हैं, ‘सीड्स यानी बीज?’ शिल्पा बोलती हैं ‘जी हां’ इस पर मनोज कहते हैं कि ‘ये उगाने वाली चीज है खाने की नहीं है।’ इतना सुन शिल्पा शेट्टी के मुंह से हंसी निकल जाती है।


शिल्पा अक्सर ही मस्तीभरे वीडियोज शेयर कर फैंस का इंटरटेनमेंट करती रहती है। बता दें, इंडियाज गॉट टैलेंट 15 जनवरी से ऑन एयर होगा। इस सीजन को अर्जुन बिजलानी होस्ट करते हुए दिखाई देंगे। गौरतलब है कि, शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और कई एप्स पर उन्हें अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया था।

19 जुलाई 2021 को मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही शिल्पा शेट्टी ने अपने काम से दूरी बना ली थी। इस दौरान शिल्पा शेट्टी को भी काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा और काफी लंबे समय तक वह अपने काम पर नहीं लौटी थी। इस दौरान उन्होंने काम से ब्रेक लेकर बच्चों को संभाला। शिल्पा शेट्टी को काफी ट्रोल भी किया गया था। हालाँकि, वह अब काम पर लौट चुकी है और अपने अगले प्रोजेक्ट पर भी ध्यान दे रही है।

Related Articles

Back to top button