बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर भड़के अर्जुन कपूर, कहा- ‘जियो और जीने दो’

इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के इश्क के जमकर चर्चे हैं। आए दिन यह जोड़ी हाथों में हाथ लिए स्पॉट की जाती है और सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें भी जमकर वायरल होती है। अर्जुन और मलाइका काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और इनकी शादी की भी चर्चा हो रही है।

जहां मलाइका अरोड़ा अर्जुन संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात कर चुकी है तो वहीं अर्जुन कपूर इस रिश्ते पर हमेशा चुप्पी साधे रहते हैं। हालांकि अब अर्जुन कपूर ने भी मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है।

arjun kapoor and malaika

 

दरअसल, बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स है जो अपने उम्र के फासले को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। फिर चाहे वह प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास हो या शाहिद कपूर-मीरा राजपूत हो या फिर सैफ अली खान और करीना कपूर खान हो। इस लिस्ट में बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर का नाम भी शामिल है।

मलाइका उम्र में अर्जुन कपूर से करीब 12 साल बड़ी है। ऐसे में वह खुद से कई साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही है जिसके चलते सोशल मीडिया यूजर्स अक्सर अर्जुन और मलाइका को ट्रोल करते रहते हैं। इसी को लेकर अर्जुन कपूर भड़क गए और उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।

arjun kapoor and malaika

अर्जुन कपूर ने कहा कि, “मैं अपनी निजी जिंदगी में क्या करता हूं, ये मेरा पर्सनल मालमा है। ये मेरा अधिकार भी है। जब तक लोग मेरे काम को देख रहे हैं। बाकी चीजें सिर्फ एक शोर हैं। आप इन सब चीजों को लेकर परेशान नहीं हो सकते है। फिर चाहे बात उम्र की हो या किसी और चीज की।”

arjun kapoor and malaika

आगे अर्जुन ने कहा कि, “हम कितनी ही तरक्की क्यों न कर लें, लेकिन कुछ चीजें आज भी बदल नहीं हैं। इस समाज में लड़का, लड़की से चाहे कितना ही बड़ा हो दुनिया को दिक्कत नहीं होगी। पर अगर कोई लड़की उम्र में लड़के से बड़ी है, तो समाज को मिर्ची लग जाती है।” अर्जुन का कहना है जियो और जीने दो। वो जिसके साथ भी है, खुश है।

arjun kapoor and malaika

बता दें, अर्जुन कपूर और मलाइका ने साल 2019 में अपना रिश्ता सार्वजनिक कर दिया था। अक्सर अर्जुन और मलाइका सुर्खियों में रहते है, क्योंकि एक तो अर्जुन कपूर मलाइका से उम्र में काफी छोटे हैं तो वहीं दूसरी तरफ मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन उनका रिश्ता नहीं चला। इतना ही नहीं बल्कि अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है और फिर वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। ऐसे में उन्हें कई आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

arjun kapoor and malaika

मलाइका की पहली शादी को लेकर अर्जुन कपूर ने कहा कि, “हर किसी का अतीत होता है। मैं उस स्थिति को देख चुका हूं जहां सार्वजनिक रूप से कुछ चीजें हुईं जो सही नहीं थीं क्योंकि इससे बच्चों पर भी असर पड़ता है मुझे दायरे बनाना ही सही लगता है। मैं वही करता हूं जिसमें वो सहज महसूस करती है और मेरा करियर इन सबके बीच ना उलझे इसलिए एक दायरा बनाना जरूरी होता है।”

इसके अलावा अर्जुन कपूर ने मलाइका संग अपनी शादी को लेकर कहा कि, “मैंने कोई प्लानिंग नहीं की है और ना ही इस वक्त इसके बारे में सोचा है, लेकिन मैं जैसे हमेशा कहता हूं कि ये जब भी होगा मैं इसे छिपाऊंगा नहीं।”

arjun kapoor and malaika

वहीं मलाइका ने अर्जुन को लेकर कहा था कि, “इस दुनिया में उन लोगों को ढूंढना बहुत मुश्किल होता है जो आपको पूरी तरह से समझ सके, लेकिन अर्जुन मुझे बहुत अच्छे से समझता है। वह मुझे हंसाता है। इतना ही नहीं बल्कि अर्जुन ने मुझे अंदर से बाहर तक पूरी तरह अच्छे से जान लिया है और यह सभी चीजें थी जो अर्जुन के लिए मेरे मन में रास्ता बनाती है।”

बता दें, मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में मशहूर अभिनेता अरबाज खान से शादी रचाई थी। इस कपल की शादी 12 दिसंबर 1998 को क्रिश्चियन और मुस्लिम दोनों ही रिती रिवाज से हुई थी। काफी लंबे समय तक एक साथ रहने के बाद अरबाज और मलाइका का साल 2017 में तलाक हो गया। इस कपल का एक 18 साल का बेटा भी है। अब जहां मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही है तो वहीं अरबाज भी एक विदेशी लड़की के प्यार में है।

 

Related Articles

Back to top button