बॉलीवुड

प्रियंका से लेकर अंकिता तक, इन अभिनेत्रियों को मुंह दिखाई में मिले बेशकीमती तोहफे, जानें कीमत

शादियों के सीजन में बहुत से लोग विवाह के बंधन में बंध चुके हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आम लोगों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में भी शादी का रंग देखने को मिल रहा है। वैसे देखा जाए तो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए सितारे अपनी शादी में खूब खर्चा करते हैं। अपनी शादी को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए सितारे पानी की तरह पैसा बहा देते हैं।

शादी की तमाम रस्मों से लेकर स्टार खूब सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं फैंस भी इन सितारों की भव्य शादी को लेकर काफी उत्सुक नजर आते हैं और इन सितारों की निजी जिंदगी के बारे में जानने के इच्छुक भी रहते हैं। विवाह के बंधन में बंधने के बाद एक रस्म बाकी रह जाता है। जी हां, हम मुंह दिखाई रस्म की बात कर रहे हैं।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको शादी के बाद अपने पति से मुंह दिखाई में क्या तोहफा मिला। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन

मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 को धूमधाम से मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया था। कपल की यह शादी कितनी शानदार रही होगी, इस बात का अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हुईं उन शादी की तस्वीरों से ही लगाया जा सकता है। शादी के बाद विक्की जैन ने अपनी लेडीलव को मालदीव में एक आलीशान विला गिफ्ट किया है जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपए से भी अधिक बताएं जा रही है। इसके साथ ही अंकिता ने भी विक्की जैन के लिए एक प्राइवेट यॉच खरीदा है, इसकी कीमत 8 करोड़ रूपए है।

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की शादी को एक महीने से ज्यादा हो चुका है। यह कपल 30 नवंबर 2021 को विवाह के बंधन में बंधा और इसी के साथ अपने रिश्ते की नई शुरुआत की। ऐश्वर्या शर्मा को उनके पति ने शादी के बाद जन्मदिन के मौके पर चप्पल गिफ्ट किया था। बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा को फुटवियर का शौक भी है।

राहुल वैद्य और दिशा परमार

बिग बॉस फेम और सिंगर राहुल वैद्य ने दिशा परमार से विवाह करने के बाद एक हैंड कास्ट बनवाया और इस प्यार की निशानी को फ्रेम करवाकर दिशा परमार को तोहफे में दिया।

श्रद्धा आर्या और राहुल शर्मा नागल

“कुंडली भाग्य” की “प्रीता” यानी श्रद्धा आर्या असल जिंदगी में विवाह के बंधन में बंध चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। हाल ही में उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली बेस्ड नौसेना अधिकारी राहुल शर्मा नागल के साथ सात फेरे लेकर अपने नए रिश्ते की शुरुआत की है। विवाह के बंधन में बंधने के बाद श्रद्धा आर्या को अपने पति से मुंह दिखाई में डायमंड नेकलेस और रिंग मिली थी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस ने शादी के बाद एक घर गिफ्ट के रूप में दिया था, जिसकी कीमत तकरीबन 144 करोड रुपए बताई जाती है। इतना ही नहीं बल्कि निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को एक मर्सिडीज मेंबैच कार भी तोहफे में दी थी।

सना खान और अनस सैयद

शादी के बाद सना खान को अपने पति अनस से गिफ्ट में आईफोन मिला था।

Related Articles

Back to top button