अजब ग़जब

20 साल की लड़की ने प्लेन में दिया बच्चे को जन्म, उसके बाद नवजात के साथ किया ये घिनौना काम

इंटरनेट की दुनिया में आए दिन कोई न कोई खबर निकल कर सामने आती रहती है, जिनमें से कुछ खबरें ऐसी होती हैं जिन्हें जानने के बाद हर कोई इंसान खुश हो जाता है परंतु कुछ खबरें ऐसी भी होती हैं जो लोगों को हैरान कर देती है। इसी बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है, इस खबर को जानने के बाद हर कोई हैरत में पड़ गया है। आज जो खबर हम आपको बताने वाले हैं, यह यकीनन आपको अंदर तक झकझोर देगा।

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं एक मां के लिए उसका बच्चा कितना मायने रखता है। मां अपने बच्चों की सलामती के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाती है लेकिन अपने बच्चों को हर मुसीबत से बाहर निकाल लेती है लेकिन आज हम आपको जिस खबर के बारे में बताने वाले हैं उसे सुनने के बाद आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे और आप यही कहेंगे कि क्या मां अपने बच्चे के साथ ऐसा भी कर सकती है।

दरअसल, हम आपको जिस झकझोर देने वाली खबर के बारे में बता रहे हैं, उसमें एक मां ने अपने बच्चों को जन्म देने के बाद ही अपने से अलग कर दिया। जी हां, मां ने बच्चे को जन्म देने के बाद अपने नवजात को डस्टबिन में फेंक दिया। उसकी यह करतूत इतनी शर्मनाक थी कि हर कोई इसे जानकर केवल मां की ही आलोचना कर रहा है। हालांकि, इस महिला की इस हरकत के लिए पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या है पूरी घटना

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मेडागास्कर (Madagascar,East Africa) की 20 वर्षीय एक लड़की एयर मॉरीशस के प्लेन में यात्रा कर रही थी। उसी दौरान इस लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया था। ऐसा बताया जा रहा है कि 20 साल की यह लड़की 1 जनवरी को सर सीवोसागुर रामगुलाम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Sir Seewoosagur Ramgoolam International Airport ) पर उतरी थी। लड़की ने बच्चे को जन्म देकर टॉयलेट के डस्टबिन में उसे फेंक दिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, जब विमान स्टॉफ को उस लड़की पर शक हुआ कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया है तो इसके बाद एयर फोर्स ऑफिसर्स ने रूटीन कस्टम चेकिंग के दौरान वॉशरूम को चेक किया। चेक करने के दौरान उन्होंने जो चीज देखी, उसे देखने के बाद उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं। उन्होंने देखा कि वॉशरूम के कूड़ेदान में एक नवजात बच्चा पड़ा हुआ है। वह बच्चा टॉयलेट पेपर में ढका हुआ था और बच्चे के पूरे शरीर पर खून लगा हुआ था।

बच्चे की बिल्कुल सही है हालत

जब अधिकारियों ने नवजात बच्चे को देखा तो वह उसे देखने के बाद काफी हैरान हो गए और तुरंत ही अधिकारियों ने बच्चे को हॉस्पिटल में भर्ती कराया और उसका इलाज करवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब बच्चा बिल्कुल ठीक बताया जा रहा है। इसके बाद एक संदिग्ध महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछा गया कि यह बच्चा उसका है, तो उसने इस बात से साफ मना कर दिया।

इसके बाद जब महिला की मेडिकल जांच कराई गई तो इसमें यह सच्चाई सामने आएगी कि वह बच्चा उसी का है। फिलहाल महिला पुलिस की कस्टडी में है। इस घटना को जानने के बाद हर कोई इस बच्चे को जन्म देने वाली मां की आलोचना कर रहा है।

Related Articles

Back to top button