16 जुलाई तक सूर्यदेव मिथुन राशि में रहेंगे विराजमान, जाने आपकी राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है, सूर्य देवता को सभी ग्रहों का राजा बताया जाता है, अगर यह अपनी राशि बदलते हैं तो इसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है, सूर्य का गोचर 1 महीने में होता है, आपको बता दें कि 15 जून 2020 को सूर्य भगवान वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं और यह 16 जुलाई 2020 तक इसी राशि में विराजित रहने वाले हैं, आखिर यह गोचर आपकी राशियों को कैसे प्रभावित करेगा? किन राशियों के लोगों को शुभ और अशुभ फल की प्राप्ति होगी, इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जाने।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन मिलाजुला प्रभाव डालेगा। इस समय के दौरान आपके निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आप आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। लेकिन आपको अपने उग्र स्वभाव पर थोड़ा काबू रखना होगा अन्यथा इसका बुरा प्रभाव आपके कामकाज पर पड़ेगा। आप बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। घर परिवार के किसी सदस्य से वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है। घर के किसी छोटे सदस्य को सेहत से जुड़ी हुई समस्या उत्पन्न हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वाले व्यक्तियों के लिए सूर्य का गोचर बेहतर साबित होगा। आमदनी के स्रोत हासिल होने की संभावना बन रही है। प्रॉपर्टी से संबंधित कामों में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपकी सेहत ठीक ठाक रहेगी। शादीशुदा जिंदगी में अच्छा तालमेल बना रहेगा। आप अपनी योजनाओं को भलीभांति पूर्ण कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के लिए सूर्य का यह गोचर परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। आपको विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको मिले जुले परिणाम मिलेंगे। शादीशुदा जिंदगी में कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती है। जीवन साथी से वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी वाणी में पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वाले व्यक्तियों के लिए सूर्य का गोचर अच्छा साबित होगा। आपको सुख की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना बन रही है। इस समय के दौरान आपको अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा। यदि आप कहीं निवेश करते हैं तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध रहने वाला है। जीवन साथी की सेहत में सुधार आएगा।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वाले व्यक्तियों के लिए सूर्य का यह गोचर विशेष लाभदायक रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगे। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिल सकता है। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने की योजनाएं प्राप्त होंगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वाले व्यक्तियों को सूर्य के गोचर की वजह से लाभ मिलेगा। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के संकेत बन रहे हैं। कार्यस्थल में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा की गई मेहनत की प्रशंसा हो सकती है। लाभ के कई स्रोत हासिल होंगे। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले व्यक्तियों को सूर्य के गोचर की वजह से आर्थिक रूप से कई बड़े फायदे मिलने के योग बन रहे हैं। आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल होंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने काम पूर्ण कर सकते हैं। कार्यस्थल में बॉस आपकी खूब तारीफ करेंगे। पारिवारिक जीवन में भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों के लिए सूर्य का यह गोचर चिंताजनक रहेगा। घर परिवार में मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप बोलचाल पर थोड़ा नियंत्रण रखें। आपकी बोलचाल में परिवर्तन देखने को मिलेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वाले व्यक्तियों के लिए सूर्य का यह गोचर लाभ दिला सकता है। आपका प्रभाव सामाजिक क्षेत्र में अधिक रहेगा। समाज में आप अपनी छवि सुधार कर सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों से आपके संपर्क स्थापित होंगे। जो भविष्य में काफी लाभदायक सिद्ध रहने वाले हैं। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। अचानक आपको लाभ प्राप्ति की संभावना बन रही है। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन बेहद फलदाई रहने वाला है।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वाले व्यक्तियों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। आप अपने पुराने कर्जे निपटा सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कामकाज में आपके द्वारा की गई मेहनत का अति उत्तम नतीजा मिलने वाला है।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वाले व्यक्तियों को सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश करना मध्यम रहने वाला है। इस राशि वाले लोगों को अपने अहंकार पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा आपके रिश्तो में कड़वाहट उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आप कुछ नए लोगों से जुड़ सकते हैं। बच्चों की तरफ से खुशियां प्राप्त होंगीं। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों में ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले व्यक्तियों को सूर्य के गोचर की वजह से कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। पिता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। यदि आप कोशिश करेंगे तो अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ सकती है। परिस्थितियों के अनुसार खुद को संभालने की क्षमता बढ़ेगी।