मनोरंजन

मिलिए “ये रिश्ता क्या कहलाता है” शो के 12 एक्टर्स के रियल लाइफ पार्टनर्स से, देखिए तस्वीरें

आजकल के समय में देखा गया है कि लोगों को टीवी सीरियल देखना बहुत पसंद आता है। हर किसी का कोई ना कोई पसंदीदा टीवी सीरियल जरूर है, जिसे देखने के लिए लोग बिल्कुल सही समय पर टीवी के आगे बैठ जाते हैं।

वैसे देखा जाए तो टीवी के ऐसे बहुत से शोज हैं, जो लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। उन्हीं में से एक स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाला शो “ये रिश्ता क्या कहलाता है” (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) पिछले एक दशक से अधिक समय से लोगों का मनोरंजन करता हुआ आ रहा है।

ये शो लोगों के बीच इतना पसंद किया जा रहा है कि धीरे-धीरे यह टीआरपी की रेस में भी आगे बढ़ रहा है। इस शो में कई रिश्ते बने तो कई बिगड़े भी हैं। इस शो के सभी कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।

फैंस अक्सर अपने पसंदीदा कलाकार की निजी जिंदगी के बारे में जानने को काफी उत्सुक रहते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से “ये रिश्ता क्या कहलाता है” शो में काम करने वाले एक्टर्स के रियल लाइफ पार्टनर्स की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

चारू असोपा

इस शो की स्नेहा चारू असोपा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री व पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी की है।

सचिन त्यागी

टीवी का मशहूर धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में मनीष गोयनका का किरदार निभाने वाले अभिनेता का नाम सचिन त्यागी है। सचिन त्यागी की पत्नी का नाम रक्षंदा खान है, जो फेमस टीवी पर्सनालिटी भी रह चुकी हैं।

क्षिती जोग

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्षिती जोग, देवयानी सिंघानिया का किरदार निभाते हुए नजर आ रही हैं। क्षिती जोग ने मराठी एक्टर हेमंत धोमे से विवाह किया है।

मोहिना सिंह

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में कीर्ति का किरदार निभा चुकी मोहिना सिंह के पति का नाम सुयश रावत है। शादी के बाद मोहिना सिंह शो से बाहर हो गई थीं।

शिरीन सेवानी

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में जसमीत कौर माहेश्वरी का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री का नाम शिरीन सेवानी है। शिरीन सेवानी के पति एयर इंडिया में पायलट हैं, जिनका नाम उदयन सचान है।

लता सभरवाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में राजश्री का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम लता सभरवाल है। शो में उनके पति का किरदार निभाते हुए जो संजीव सेठ नजर आ रहे हैं। वही असल जिंदगी में भी उनके पति हैं।

विशाल ढींगरा

अभिनेता विशाल ढींगरा की पत्नी का नाम अदिति वाही है। विशाल ढींगरा ने शो में नैतिक की भूमिका निभाई है।

पूजा जोशी

शो में वर्षा माहेश्वरी के किरदार में नजर आईं अभिनेत्री पूजा जोशी के पति का नाम मनीष अरोरा है।

पारुल चौहान

शो में स्वर्णा मनीष गोयनका का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री पारुल चौहान ने टीवी के मशहूर अभिनेता चिराग ठक्कर से विवाह किया है।

अली हसन

ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में अखिलेश गोयनका का किरदार निभाने वाले अभिनेता अली हसन की पत्नी हैं सबा।

पंखुड़ी अवस्थी

शो में वेदिका का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री पंखुड़ी अवस्थी ने अभिनेता गौतम रोडे से विवाह किया है।

निधि उत्तम

शो में नंदिनी सिंघानिया का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री निधि उत्तम के पति मोहित पाठक सिंगर हैं।

Related Articles

Back to top button