स्वास्थ्य

सर्दियों में रोजाना खाएं गुड़, कई बीमारियां रहेंगी दूर, आपको मिलेंगे ये 8 गजब के फायदे

सर्दियों के मौसम में स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां बहुत अधिक देखने को मिलती हैं। खासकर इस मौसम में सर्दी-खांसी। जुकाम जैसी समस्या आम बात है। अगर हमें अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखना है तो इसके लिए पौष्टिक आहार का सेवन करना अनिवार्य माना जाता है। विशेषकर सर्दियों के मौसम में जब तापमान में तेजी से गिरावट आ रही होती है तो ऐसी स्थिति में हमें उन चीजों का सेवन बढ़ा देना चाहिए जो हमारे शरीर को अंदरूनी गर्मी और ऊर्जा प्रदान करने में सहायक हों।

अगर हम आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार देखें तो सर्दियों के मौसम में सभी लोगों को रोजाना गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों के मौसम में हमारे शरीर को यह अंदरूनी गर्मी और ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होता है।

जैसा कि हम सभी लोग यह जानते हैं कि गुड़ गन्ने से बना हुआ एक प्राकृतिक प्रोडक्ट है, जिसे मीठे का एक हेल्दी ऑप्शन भी माना जाता है। गुड़ का सेवन अगर सर्दियों के मौसम में रोजाना किया जाए तो इससे एक नहीं बल्कि अनेक फायदे मिलते हैं।

आयुर्वेद में भी गुड़ को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। गुड़ में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फोलिक एसिड और आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से बचाने में सहायता करते हैं। आप गुड़ को अपने आहार में कई प्रकार से शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से गुड़ के 8 गजब के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानिए गुड़ खाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में…

इम्यूनिटी

अगर आप रोजाना गुड़ का सेवन करते हैं तो इससे आपका शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है। गुड़ में एंटीवायरल और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो कई रोगों से हमारे शरीर को बचाने में सहायता करते हैं। अपने आहार में गुड़ को शामिल करके रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाया जा सकता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में हड्डियों से जुड़ी हुई कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। इस मौसम में हड्डियां कमजोर पड़ जाती हैं। अगर हड्डियों को मजबूत बनाना है तो ऐसी स्थिति में कैल्शियम और विटामिन डी का सेवन करना आवश्यक है। अगर आप गुड़ का सेवन करते हैं तो इससे आपकी कमजोर हड्डियां मजबूत बनेगी। गुड़ और गोंद के लड्डू खाने से आप अपनी कमजोर हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।

मुंह की बदबू

अक्सर देखा गया है कि कुछ लोगों के मुंह से बदबू की शिकायत रहती है। अगर आप मुंह की बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में सौंफ को गुड़ के साथ मिलाकर सेवन करें। इससे आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

पाचन

आजकल के समय में लोगों का खान-पान बहुत खराब हो चुका है, जिसकी वजह से पाचन से संबंधित परेशानियां अधिक रहती हैं। अक्सर लोगों के पेट में कब्ज, गैस, एसिडिटी की शिकायत रहती है। अगर आप गुड़ का रोजाना सेवन करते हैं तो इससे कब्ज जैसी शिकायत दूर हो सकती है। गुड़ में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पाचन से संबंधित समस्याएं दूर करने में मदद करती है। कब्ज, गैस, एसिडिटी की शिकायत में आप गुड़, सेंधा नमक और काला नमक मिलाकर सेवन करें।

सर्दी-जुकाम

सर्दियों में सर्दी-जुकाम की समस्या आम बात है। अगर आप गुड़ का सेवन करते हैं तो सर्दी-जुकाम में फायदा मिलेगा। गुड़ की तासीर गर्म होती है, जो सर्दी से बचाने में सहायता करती है।

आयरन

जो लोग एनीमिया के रोगी हैं, उनके लिए गुड़ का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद है। गुड़ आयरन और फोलेट से भरपूर होता है। अगर गुड़ का सेवन किया जाए, तो इससे शरीर में खून की कमी भी दूर हो सकती है।

पीरियड

पीरियड के दौरान गुड़ का नियमित रूप से सेवन जरूर करना चाहिए, इससे पीरियड में होने वाली समस्याओं से राहत मिल सकती है। इस दौरान आमतौर पर पेट में ऐंठन, मूड में बदलाव आदि समस्या अधिक होती हैं, जिसको गुड़ का सेवन करके कम किया जा सकता है।

मोटापा

मौजूदा समय में ज्यादातर लोग मोटापे की वजह से परेशान हैं। अगर आप अपने शरीर का वजन कम करना चाहते हैं तो अपने आहार में गुड़ को शामिल जरूर कीजिए। गुड़ का सेवन करने से, यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को हटाकर डाइजेशन को बेहतर बनाने का कार्य करता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वजन कम करने में सहायता कर सकता है।

Related Articles

Back to top button