धार्मिक

काजल का टोटका कई समस्याओं से दिलाता है निजात, शनि की रहेगी शुभ दृष्टि, नौकरी की समस्या होगी दूर

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं महिलाओं का सबसे आकर्षक अंग आंखें होती हैं। इसी वजह से सभी महिलाएं अपनी आंखों की खूबसूरती बढ़ाने की कोशिश करती हैं। जब आंखों की खूबसूरती बढ़ाने की बात आती है तो उसके लिए काजल से अच्छा क्या हो सकता है। काजल का इस्तेमाल आज से नहीं बल्कि सदियों से ही किया जा रहा है।

अगर आंखों में काजल का इस्तेमाल किया जाए तो इससे आंखों से संबंधित कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं। काजल दो तरह का होता है। एक सफेद काजल और दूसरा काला काजल। ज्योतिष शास्त्र में काजल के कई टोटकों के विषय में बताया गया है।

ऐसा बताया जाता है कि अगर काजल का टोटका किया जाए तो इससे कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं बल्कि नौकरी रोजगार में भी तरक्की प्राप्त होती है। आज हम आपके इस लेख के माध्यम से काजल के पांच अचूक टोटके बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपनी कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

शनि देव की शुभ दृष्टि पाने के लिए

शनिदेव सबसे गुस्सैल देवता माने गए हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर यह किसी व्यक्ति से नाराज हो जाएं तो उस व्यक्ति के जीवन में एक के बाद किसी न किसी प्रकार की परेशानी खड़ी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि व्यक्ति चाहे जिस क्षेत्र में कोशिश कर ले, उसको सफलता नहीं मिलती है परंतु जिन लोगों पर शनि देव के शुभ दृष्टि रहती है वह अपने जीवन में अपार सफलता हासिल करते हैं।

अगर आप अपने घर पर शनि देव की शुभ दृष्टि बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए काला सुरमा किसी शीशी में लेकर अपने ऊपर से उतारकर किसी खाली जमीन में गाड़ दीजिए। आप इस उपाय को शनिवार के दिन करें।

बच्चों को नजर दोष से बचाने के लिए

जैसा कि हम लोग जानते हैं छोटे बच्चों को बुरी नजर बहुत जल्दी लगती है। अगर आप बच्चों को नजर दोष से बचाना चाहते हैं तो इसके लिए आंखों के अलावा पैर के तलवे, कान के पीछे या माथे की कपाल रेखा पर काजल का टीका लगा दें।

पारिवारिक कलह दूर करने के लिए

अक्सर देखा गया है कि घर-परिवार में किसी न किसी वजह से कलह बना रहता है। अगर आप इसे दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए शनिवार की सुबह काले कपड़े में जटा वाले नारियल को लपेट दें। इसके बाद आप इस पर काजल की 21 बिंदी लगाएं। इसके बाद इसे घर के बाहर लटका दीजिए। इस उपाय को करने से घर में बेवजह कलह नहीं होगा। इतना ही नहीं बल्कि घर के मुखिया को तरक्की भी मिलती है।

नौकरी की परेशानी दूर करने के लिए

अगर किसी व्यक्ति को अपनी नौकरी जाने का खतरा है या फिर ट्रांसफर रुकवाना चाहते हैं, तो ऐसे में डली वाला 5 ग्राम सुरमा लेकर किसी सुनसान जगह पर गाड़ दीजिए। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जिस औजार से आपने जमीन खोदी है, उसे घर लेकर ना आएं।

मांगलिक दोष दूर करने के लिए

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल अशुभ प्रभाव दे रहा है तो इससे छुटकारा पाने के लिए काला सुरमा आंखों में लगाएं। ऐसा करने से मांगलिक दोष से धीरे-धीरे छुटकारा मिलता है।

Related Articles

Back to top button