अजब ग़जब

लड़के के जज्बे को सलाम: हाथ में जलता हुआ स्टोव और खौलती हुई कढ़ाई लेकर बेचता है समोसा, VIDEO

इस दुनिया में कई लोग ऐसे-ऐसे कारनामे कर जाते हैं जिसे देखकर आप और हम यकीन नहीं कर पाते हैं। लेकिन पेट पालने के लिए लोग किसी भी तरह का खतरा उठाने को तैयार हो जाते हैं। जहां आम लोग जरा-सा हाथ जलने पर ही दर्द महसूस करने लगते हैं तो वहीं हमारे देश में एक ऐसा भी शख्स है जो सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार का पेट पालने के लिए हाथ में तपती हुई कढ़ाई हाथ में लेकर समोसा बेचने निकलता है।

वीडियो देखकर लोगों को मिल रहा सीख

इस शख्स का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो आपको भी जीवन से जुड़ी एक बड़ी सीख दे जाएगा। वीडियो देखकर आप अपनी आँखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक अपने परिवार का पेट पालने के लिए समोसे की यह चलती-फिरती दुकान लेकर घूम रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gaurav Wasan (@youtubeswadofficial)

जलती हुई कढ़ाई लेकर घूमता है लड़का

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि छोटे लड़के ने एक कंटेनर के साथ एक अस्थायी स्टोव बनाया था जिसे उठाकर कहीं भी ले जाया जा सकता है। वह एक बाल्टी और समोसे से भरी टोकरी लिए भी नजर आ रहे हैं। लड़का ये सब लेकर एक जगह बैठ जाता है और गर्म तेल में समोसे तलने लगता है। ये लड़का चार समोसे 10 रुपये में बेचता है। वीडियो को फूड ब्लॉगर @youtubeswadofficial ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है।

तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे लोग

इस वीडियो को देखकर आप लड़के की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स जमकर पसंद कर रहे हैं। इसे अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। हजारों लोग वीडियो पर कमेंट कर लड़के की मेहनत की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ‘ ‘उसके सारे बर्तन और तेल को इतना साफ देखकर खुशी हुई।’ जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ इस लड़के के जज्बे को मेरा सलाम।’ एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट लिखा, ‘ “भगवान इस बच्चे को आशीर्वाद दें और यह बच्चा सफल हो जाए।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ एक दिन ये भाई अपनी मेहनत से जरूर आगे बढ़ेगा।’

हर कोई शेयर कर रहा वीडियो

इस युवक की कड़ी मेहनत करने की ललक और जज्बा देखकर लोगों का दिल पसीज रहा है। जो वीडियो देख रहा है वह इसे जरूर शेयर कर रहा है.

Related Articles

Back to top button