अजब ग़जब

बच्चे ने बड़े ही मजेदार अंदाज में लोगों को समझाया ‘न्यूटन का चौथा नियम’, जवाब सुन छूट पड़ेगी हंसी

पिछले 2 सालों से कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। इस महामारी के आने के बाद कई लोगों की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आ गए। किसी की कमाई का जरिया छूट गया है तो कोई नौकरी के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा है। इस बिमारी की वजह से खास तौर से बच्चों की शिक्षा पर बुरा असर देखने को मिला है। कोरोना की वजह से देश भर में कई जगह स्कूल खुल रहे हैं तो कहीं बंद हो गए हैं। वहीं ऑनलाइन क्लास से बच्चे ठीक से पढ़ नहीं पा रहे हैं और पढाई से भी बच्चों का मन उठता जा रहा है।

covid

इस बीच सोशल मीडिया पर एक बच्चे द्वारा बनाए गए न्यूटन का चौथा नियम बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चे ने बड़ी समझदारी के साथ कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए न्यूटन का चौथा नियम बनाया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बच्चे ने न्यूटन के चौथे नियम में बताया है कि जैसे-जैसे कोरोना के केस बढ़ते जाते हैं वैसे ही पढ़ाई कम होती जाती है, जबकि जैसे जैसे कोरोना कम होता है वैसे ही स्कूलों में पढ़ाई बढ़ती जाती है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इस बच्चे की नोटबुक से जुड़ी एक तस्वीर को आईएएस (IAS) अधिकारी अवनीश शरण ने ट्विटर पर शेयर की है। इस बच्चे ने बहुत ही मजेदार तरीके से न्यूटन की चौथे नियम को समझाया है। वायरल हो रही इस तस्वीर में लिखा कि, “न्यूटन का चौथा नियम : जब कोरोना बढ़ता है पढाई घटती है और जब कोरोना घटता है तब पढाई बढ़ती है। अर्थत कोरोना पढाई का व्युतक्रिमनुपति होता है।”


इसके साथ ही बच्चे ने एक समीकरण का भी इस्तेमाल किया जिसमें बहुत ही शानदार तरीके से चौथे नियम को समझाया गया है। बच्चे ने ‘k’ को एक चर के रूप में इस्तेमाल किया और इसे ‘बरबादी’ स्थिरांक बताया है। वहीं अवनीश शरण ने अपने ट्वीट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “ये बच्चा कोरोना युग का न्यूटन है।”


बता दें, अब तक सोशल मीडिया पर इस दिलचस्प पोस्ट को करीब 11-12 लाख लोग देख चुके हैं और पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि लोग इस पोस्ट को देखकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर भी कर रहे हैं। किसी ने बच्चे की तारीफ करते हुए कहा कि, “वाह..! यह तो कोरोनावायरस को घोलकर पी गया।” तो वहीं दूसरे ने लिखा कि, “कोरोना का नया कानून आया है।” एक शख्स ने लिखा कि, “न्यूटन का कोविड का चौथा नियम।” इसके अलावा भी इस पोस्ट पर कई तरह के मजेदार कमेंट किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button