धार्मिक

नहाती महिला से काली बिल्ली तक, मौत का संकेत देते हैं ये 5 सपने, जाने इस अनहोनी से बचने का तरीका

सपनों की दुनिया बड़ी रहस्यमई होती है। हमारी आंखें लगते ही हम सपनों की इस दुनिया में प्रवेश कर जाते हैं। फिर हमें यहां कई तरह के सपने दिखाई देते हैं। कुछ सपने अच्छे होते हैं जबकि कुछ बुरे। वहीं कुछ बहुत ही अजीब होते हैं। हमें जब भी कोई सपना आता है तो हम सोच विचार में पड़ जाते हैं। सोचते हैं कि क्या इन सपनों का कोई मतलब भी है? कहीं यह सपने हमें आने वाले समय के प्रति आगाह तो नहीं करना चाहते?

स्वप्न शास्त्र की मानें तो हर सपने का एक खास मतलब होता है। यह हमें भविष्य में होने वाली अच्छी या बुरी घटनाओं का संकेत देते हैं। इनमें कुछ सपने शुभ माने जाते हैं तो कुछ अशुभ। आज हम आपको उन बेहद खतरनाक सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान की मृत्यु की आशंका बढ़ जाती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इन सपनों को देखना मौत का बुलावा आने के बराबर होता है।

काली बिल्ली

सपने में काली बिल्ली का देखना अशुभ माना जाता है। इस तरह के सपने यह संकेत देते हैं कि आपका अच्छा समय अब समाप्त हो चुका है। आपके जीवन में दुर्भाग्य की एंट्री हो चुकी है। आप एक साथ कई दुख और कष्ट को झेलने वाले हैं। आपके साथ कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस हादसे में आपकी जान तक जा सकती हैं। यह सपना देखने के बाद काली बिल्ली को दूध पिलाना चाहिए। इससे बुरी बला टल जाती है।

काला कौआ

सपने में काला कौआ देखना भी अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके पीछे दुर्भाग्य हाथ धोकर पड़ गया है। आपके साथ आप एक के बाद एक कई बुरी चीजें होने वाली है। आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपके साथ कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती है। यदि सपने में कौवा आपको चोंच मार दे तो यह आपकी मृत्यु का संकेत भी होता है। इस स्थिति में कौए को पीले चावल खिलाकर आप इस मुसीबत से बच सकते हैं।

काली परछाई

स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने में काली परछाई का दिखना एक बड़ा खतरा होता है। यह सपना मृत्यु, शोक, अस्वीकृति, घृणा, रहस्य, अंधकार, आरोप, जेल होना या द्वेष का संकेत देता है। इस सपने का सिंपल सा अर्थ यही है कि आपके जीवन में कई अप्रिय घटनाएं घटित होने वाली है। इससे बचने के लिए आपको शनिवार के दिन शनि देव को काले तिल का तेल अर्पित करना चाहिए।

यात्रा करना

स्वप्न शास्त्र का कहना है कि सपने में खुद को यात्रा करते हुए देखना भी शुभ नहीं माना जाता है। इस स्थिति में आपको उस विशेष स्थान की यात्रा करने से बचना चाहिए। यह संकेत है कि इस यात्रा में आपके साथ कोई दुर्घटना भी हो सकती है। यदि मजबूरी में आपको सपने में दिखी जगह पर यात्रा करना पड़ जाए तो पहले हनुमान जी के मंदिर में एक नारियल चढ़ाकर माथा जरूर टेकें।

महिला का नहाना

सपने में नहाती हुई महिला को देखना भी अशुभ माना जाता है। इसके अलावा सपने में गाना गाती महिला को देखना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इस तरह के सपनों का यही अर्थ है कि आपके साथ कोई बहुत बुरा करने वाला है। आपके शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसा सपना आने पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button