धार्मिक

चंद्रमा मिथुन राशि में होने से बना वरीयान योग, किन राशियों को होगा लाभ, किसको होगा नुकसान, जाने

आकाशमंडल में ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति की वजह से बहुत से शुभ-अशुभ योग बनते हैं, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि ग्रहों की चाल किसी व्यक्ति की राशि में ठीक है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह समय के अनुसार बदलता रहता है, जिसके कारण हर मनुष्य के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा मिथुन राशि में होने से वरीयान नाम का योग बन रहा है, जिसका कुछ राशियों का फायदा मिलेगा तो कुछ राशियों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आखिर यह योग आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव डालने वाला है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं वरीयान योग का किन राशियों को मिलेगा लाभ

वृषभ राशि वाले लोगों को इस शुभ योग का अच्छा फायदा मिलने वाला है। किसी काम में मित्रों की सहायता मिल सकती है, जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ चल रही अनबन दूर होगी। आप अपने कामकाज को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। अनुभवी लोगों की सलाह आपके बेहद काम आ सकती है। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। आपको किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोग अपने सोचे हुए काम पूरे करेंगे, साथ ही काफी लंबे समय से रुके हुए काम भी आप पूर्ण कर सकते हैं। आपको अपने काम का मन मुताबिक फल मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को लाभदायक समझोता मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा रहने वाला है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक बेहतर बनेगी। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय सुकून भरा व्यतीत होने वाला है। यह शुभ योग आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। आप अपने हाथ में कोई जोखिम लेने का साहस कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों का बड़े अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना बन रही है। यदि आपने लोन लिया है तो आप वह चुकाने में सफल हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय बेहतरीन रहने वाला है। आप अपने सभी कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके कार्यो की प्रशंसा करेंगे। नया वाहन खरीदने का सोच-विचार कर सकते हैं। यह शुभ योग आपको अचानक धन लाभ दिला सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय शुभ रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सफलता के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। घर-परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है।

तुला राशि वाले लोगों को इस शुभ योग की वजह से जीवन में ढेरों खुशियां आने वाली हैं। मित्रों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। व्यापार में आप कुछ बदलाव करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। बच्चों की तरफ से चिंता दूर होगी। माता की सेहत में सुधार आएगा।

धनु राशि वाले लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जिसका बड़ा फायदा मिल सकता है। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। जमीन-जायदाद के मामलों में आपको लाभ मिलने के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। आप अपने जीवन में लगातार आगे बढ़ेंगे। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अच्छा व्यतीत होगा। शत्रु पक्ष आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। अचानक आपको लाभ और प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। माता-पिता की सेहत ठीक-ठाक रहेगी। दोस्तों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के लोगों को कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय हासिल हो सकती है।

मीन राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ऑफिस के काम से आपको विदेश जाने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। पढ़ाई से संबंधित आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। घर पर करीबी रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, जिससे घर-परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। विवाह योग्य लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होने की संभावना बन रही है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर यह योग मानसिक स्थिति पर प्रभाव डालने वाला है। आपका मन कुछ अशांत रहेगा। आप अपने कामकाज में ठीक प्रकार से ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। घर-परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। कोई नजदीकी रिश्तेदार आपके दांपत्य जीवन में कड़वाहट घोलने का प्रयत्न कर सकता है, इसलिए आपको समझदारी से काम लेना होगा। आप किसी काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। यदि आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें, यह आपके लिए बेहतर साबित होगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग के लोग कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना होगा। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आप अपने दिल की बात प्रिय से कह सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। इस राशि के लोग अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं। यदि आप किसी नए काम में हाथ डालना चाहते हैं तो सोच-विचार अवश्य करें अन्यथा फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। सफलता पाने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। पारिवारिक जरूरतों के पीछे कुछ पैसा खर्च होगा।

मकर राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी आपको मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पाएगा। आप बुरी संगति से दूर रहें अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। लव पार्टनर से आपको उपहार मिलने की संभावना बन रही है। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग के लोग मानसिक रूप से थोड़े विचलित रहेंगे। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को नुकसान होने की संभावना बन रही है।

Related Articles

Back to top button