बॉलीवुड

सुनील शेट्टी की बहू बनेगी इस अरबपति बिजनसमैन की बेटी, अथिया की भी होगी इस क्रिकेटर से शादी

सुनील शेट्टी के लाडले अहान शेट्टी फिल्म ‘तड़प’ के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। इस फिल्म में उन्होंने तारा सुतारिया के साथ कई हॉट सीन भी दिए हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा उनके चर्चे एक खास वजह से होते हैं और वो है अहान का अफेयर। दरअसल, अहान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और एक खूबसूरत लड़की पर अक्सर ही प्यार लूटते रहते हैं।

अब आप भी यही सोच रहे होंगे कि आखिर कौन हैं वो खुशकिस्मत लड़की जिसको अहान अपना दिल दे बैठे हैं। तो चलिए आपको ज्यादा इंतजार न करवाकर उस मिस्ट्री गर्ल के बारे में बता ही देते हैं।

अहान की लेडी लव का नाम है तानिया श्रॉफ, जो हॉटनेस के मामले में बॉलीवुड की सारी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ती हैं। तानिया भारत के नामी बिजनसमैन जयदेव श्रॉफ की बेटी हैं। बता दें जयदेव श्रॉफ UPL Limited के ग्लोबल CEO हैं।

फोर्ब्स पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, इनकी नेट वर्थ 1.5 बिलियन डॉलर्स है। तानिया की खुद की बात करें, तो उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में कोर्स किया है और वह खुद भी फैशन डिजाइनर हैं।

तानिया ना सिर्फ अपने फैशन बल्कि अपनी फिटनेस को लेकर भी सुर्ख़ियों में बनीं रहती हैं। यह उनका फिटनेस लव ही तो हैं जो उनकी बॉडी को हमेशा टोन्ड बनाए रखता है। तानिया को लोग सोशल मीडिया से लेकर कई जगह पर ‘सुनील शेट्टी की होने वाली बहू’ बुलाते हैं। हालांकि, ऐसा होगा या नहीं ये तो आने वाला समय ही बता सकेगा।

ना सिर्फ सुनील शेट्टी का बेटा बल्कि उनकी बेटी अथिया शेट्टी भी अपने अफेयर को लेकर सुर्ख़ियों में बनीं रहती हैं। खबरे तो ये भी है कि सुनील जल्द ही भारतीय क्रिकेटर के.एल. राहुल के ससुर बनने जा रहे हैं। राहुल और अथिया आए दिन डेट पर स्पॉट होते ही रहते हैं।

राहुल, अथिया के परिवार के साथ एक सदस्य की तरह नजर आते हैं। जब भी राहुल विदेश किसी टूर्नामेंट के लिए जाते हैं तो अथिया अक्सर ही उनके पार्टनर के रूप में साथ जाती हैं। हालांकि, अब तक दोनों ने अपने रिलेशन को ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button