धार्मिक

25 जून तक शुक्र चलेंगे वक्री चाल, किन राशियों की अच्छी होगी स्थिति, किसकी बढ़ेगी परेशानी, जानिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह मनुष्य के जीवन में धन सुख को प्रभावित करता है, इसके अलावा शुक्र जीवन में स्त्री और वाहन को भी प्रभावित करता है, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है तो उस व्यक्ति को अपने जीवन में सभी प्रकार की सुख सुविधाएं प्राप्त होती है, आपको बता दें कि वर्तमान समय में शुक्र वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं, 31 मई को यह अस्त हो गए थे और 9 जून को इनका उदय हुआ था, परंतु 25 जून तक यह वक्री चाल चलेंगे, वक्री चाल का मतलब उल्टी चाल होता है, 25 जून को यह मार्गी हो जाएंगे, इस परिवर्तन का आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा, किन राशियों के लोगों को सावधान रहना होगा और किसको फायदा मिलेगा जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले व्यक्तियों के साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपको शुक्र की वक्री चाल के दौरान बिजनेस में कोई नया प्रपोजल मिल सकता है। अगर आप इस समय के दौरान कहीं पर निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आने वाले समय में यह आपके लिए शुभ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर परिवार के लोगों के बीच प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। मानसिक चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। आप अपने मजबूत आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले व्यक्तियों को किसी पुरानी बीमारी का सामना करना पड़ेगा। 25 जून तक आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहने की जरूरत है अन्यथा आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। घर परिवार के मामलों को आप शांतिपूर्वक सुलझाएं। जीवन साथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी जरूरी कार्य में परिवार के लोगों का सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के व्यक्तियों का 25 जून तक का समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपने करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। शुक्र की वक्री चाल की वजह से आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। आपको अपनी छवि सुधारने का मौका मिलेगा। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप 25 जून तक कोई भी नया काम बिना सोचे समझे ना करें। यदि आप कोई बड़ा कार्य करना चाहते हैं तो घर परिवार के बड़े बुजुर्गों और अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है जिसके कारण आप चिंतित रहेंगे। आप अपने खान-पान पर ध्यान रखें। धन संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों को 25 जून तक फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ेगा। अधिक धन खर्च होने की वजह से आपको आर्थिक तंगी झेलनी पड़ेगी। इसलिए आप फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने में गंभीरता दिखा सकते हैं। कार्यस्थल में साथ काम करने वाले लोग आपकी मदद करेंगे। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। अचानक आपको किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ेगा। वाहन के प्रयोग में सतर्क रहने की जरूरत है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों को प्रेम संबंधित मामलों में सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना बन रही है। लेकिन जीवन साथी की सेहत से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। इसलिए आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। शुक्र का वक्री होना आपके लिए संतान सुख की प्राप्ति दिला सकता है। आप मानसिक रूप से थोड़ा हल्का महसूस करेंगें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों को 25 जून तक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपको अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ा उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है परंतु आप सभी परिस्थितियों को संभालने में सक्षम हो सकते हैं। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग देंगे। पुरानी योजनाओं का अच्छा नतीजा मिल सकता है। बच्चों की सफलता से आपको गर्व और खुशी महसूस होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों को 25 जून तक किसी भी प्रकार का निवेश करने से बचना होगा अन्यथा आपको नुकसान होने की पूरी पूरी संभावना बन रही है। आप पैसों का लेनदेन करने से बचें। घर परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी का किसी महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत होने की संभावना बन रही है। जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। आप अधिक मानसिक तनाव ना ले।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों को अपने करियर में कुछ बदलाव महसूस हो सकते हैं परंतु 25 जून तक आप कोई भी नया कार्य अपने हाथ में ना लें। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। घर परिवार की जरूरतों को आप पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय कमजोर रहने वाला है। माता-पिता की सेहत में भी गिरावट आ सकती है। आपकी खानपान में रुचि बढ़ेगी। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों को संतान की तरफ से कष्ट मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में आपके कामकाज की सराहना हो सकती है। 25 जून तक धन खर्च अधिक रहेगा इसलिए जहां जरूरत हो वहीं पर धन खर्च कीजिए अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके अच्छे स्वभाव से लोग काफी प्रभावित रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से बातचीत हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों को 25 जून तक किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा और ना ही आप किसी से कर्ज लीजिए अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने के लिए अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। भागीदार आपका पूरा सहयोग देंगे। आपके मन में किसी नए कारोबार की योजना आ सकती है। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आपके द्वारा की गई कोशिश का काफी हद तक अच्छा नतीजा मिलने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने शत्रुओं का सामना करना पड़ेगा। यह आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। 25 जून तक आपको नकारात्मक चीजों से दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है। घर परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आपकी कोई चीज गुम हो सकती है। इसलिए आपको अपनी चीजों को संभाल कर रखना होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर संबंध रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओ का सम्मान करेंगे।

Related Articles

Back to top button