मनोरंजन

धोनी को सफल बनाने वाली उनकी बहन आज भी रहती हैं सादगी में, मिलिए माही की रियल फैमिली से

महेंद्र सिंह धोनी (M S Dhoni) यानि भारतीय क्रिकेट का वो सितारा, जिसके चाहने वाले हर घर में मिल जाएंगे.. आपके और हमारे घर में भी। पर क्या आप धोनी के घर और घर वालों के बारे में जानते हैं.. शायद आप कहें कि हां हमने फिल्म एमएस धोनी में देखा है। लेकिन बता दें कि आपने फिल्म में धोनी के घर वालों का किरदार निभाते फिल्मी कलाकारों को देखा है न की धोनी की रियल लाइफ फैमिली को।

जैसे कि फिल्म में भूमिका चावला ने धोनी की बहन का किरदार निभाया था पर असल में तो उनकी बहन कोई और ही है। जी हां, इसलिए हम आपको इस आर्टिकल के जरिए मिलवा रहे हैं माही की रियल फैमिली से…

धोनी के पिता पान सिंह


महेंद्र सिंह धोनी एक बेहद सामान्य परिवार से आते हैं। उनके पिता का नाम पान सिंह हैं, जोकि कभी नौकरी की तलाश में उत्तराखंड के अल्मोड़ा से आकर रांची में बस गए थे। रांची में पान सिंह ने MECON कंपनी में एक सामान्य कर्मचारी के रूप सेवा देना शुरू किया था, हालांकि जब वो रिटायर हुए तो मैनेजर के पद तक पहुंच चुके थे।

धोनी का मां देवकी देवी

Dhoni mother

वहीं एमएस धोनी की मां का नाम देवकी देवी है जोकि आम गृहणी रही हैं। पति और बच्चों की सेवा में ही उनका पूरा जीवन कटा है। लेकिन बेटे महेंद्र सिंह धोनी की बदौलत उन्हें दुनिया में आज एक अलग पहचान मिल चुकी है।

धोनी के भाई नरेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni brother

एमएस धोनी फिल्म में भले ही न दिखाया गया हो पर आपको बता दें कि धोनी के एक भाई भी हैं, जिन्होनें बेहद कम उम्र में घर-परिवार छोड़ दिया था। इनका नाम नरेंद्र सिंह है, धोनी की सफलता के बाद इन्हें भी नई पहचान मिली और साल 2009 इन्होनें बीजेपी जवॉइन कर राजनीति में कदम रखा। हालांकि 4 साल बाद ये बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

धोनी की बहन जयंती

अब बारी आती है धोनी की बहन की तो बता दें कि माही की रियल लाइफ सिस्टर का नाम जयंती है, जोकि पेशे से टीजर है। गौरतलब है कि धोनी की सफलता में उनकी बहन जंयती की अहम भूमिका है। दरअसल, जब बचपन में धोनी के क्रिकेट खेलने के फैसले पर घर में कोई सहमत नहीं था, तब जयंती ही थी जिन्होने माही का साथ दिया। उस दौर में जयंती के प्रोत्साहन ने धोनी का मनोबल बढ़ाया, ऐसे में आज धोनी सफल हो चुके हैं तो इस बात का श्रेय अपनी बहन को देना नहीं भूलते।

धोनी की पत्नी साक्षी

धोनी की पत्नी साक्षी रावत के बारे में तो आप जानते ही होंगे, जिनका किरदार एमएस धोनी फिल्म में कियारा आडवाणी ने निभाया था। पर इस फिल्म में एक बात सही नहीं दिखाई गई है कि धोनी, साक्षी से पहली बार कोलकत्ता के होटल में मिले थे, जहां वो वेटरस थी। बता दें, ये सिर्फ फिल्म का एक इंटरेस्टिंग सीन सीक्वेंस था।असल में धोनी और साक्षी एक दूसरे को काफी पहले से जानते थे।

दरअसल, धोनी के पिता के साथ ही साक्षी के पिता भी मेकटन कंपनी में काम करते थें। ऐसे में धोनी और साक्षी का परिचय और दोस्ती काफी पुरानी रही है, जिसे 4 जुलाई 2010 में शादी के बंधन के जरिए एक अलग पहचान मिली।

धोनी की बेटी जीवा

बात जब माही की रियल फैमिली की हो रही है तो उनकी बेटी जीवा को कैसे भूल सकते हैं। बता दें कि शादी के 5 साल बाद धोनी की बेटी जीवा का जन्म साल 2015 में हुआ, जोकि अब 7 साल की प्यारी-चुलबुली बच्ची हो चुकी है। जीवा के साथ मस्ती करते हुए धोनी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर सामने आती रहती हैं।

Related Articles

Back to top button