धार्मिक

राशिफल 7 अगस्त: आज इन 5 राशियों का खुशहाल बीतेगा दिन, जीवनसाथी का भी मिलेगा पूरा साथ

आज हम आपको रविवार 7 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 7 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। अगर पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार करेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। विद्यार्थियों का दिन ठीक रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, यही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। दूर संचार माध्यम से हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आप अपने कुछ कामों में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। आज नई जमीन खरीदने के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। परिवार के किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी सलाह को अधिक महत्व दिया जाएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दीबाजी में मत लीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित होगा, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज बिजनेस करने वाले लोगों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में फायदा होता हुआ नजर आ रहा है। मानसिक चिंता दूर होगी। फोन पर किसी पुराने मित्र से लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अगर आपने पहले पैसा निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत नजर आ रहा है। अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर निपटा सकते हैं। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। घरेलू जरूरतों की चीजों पर थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खास रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार वालों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके किसी काम में फायदेमंद साबित होगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस प्राप्त होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपनी मेहनत के दम पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की शुरुआत करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है। व्यापार में किसी भी कठिनाइयों को हल करने के लिए विशेषज्ञ की मदद लें। आर्थिक मामलों में आसानी से प्रगति करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको कार्य क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। पिताजी की पूरी मदद मिलेगी। माताजी की सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। ऑनलाइन व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ सकता है। यदि आप किसी नए काम की योजना बना रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। नए संबंध बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। खान-पान पर ध्यान देना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आत्मविश्वास में कमी नजर आ रही है। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। निर्धन लोगों को अन्न का दान करें। विदेश से संबंधित कार्य में सफलता हासिल होगी। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें बहुत ही जल्द कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कोई भी महत्वपूर्ण फैसला सोच-विचार करने के बाद ही लें, बिना सोचे समझे निर्णय लेना उचित नहीं है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती और हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप अपने घरेलू कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आज आप अपने ज्यादातर काम मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं, जिससे आपको मुनाफा भी अच्छा होगा। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अपने से बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह मानना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। माता-पिता का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। सफलता प्राप्ति के किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में कामयाब होंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आपका मुनाफा बढ़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवारवालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होने की संभावना है। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन परेशान रहेगा। समाज सेवा की प्रेरणा प्राप्त होगी। आज के दिन की शुरुआत जरूरतमंद व्यक्ति की मदद से शुरू करें, उनका आशीर्वाद आपको दिनभर कार्य करने की ऊर्जा देगा। अचानक आपके सामने कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, जिनका आपको डटकर मुकाबला करना होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह के उत्तम रिश्ते मिलेंगे।

Related Articles

Back to top button