बॉलीवुड

मलाइका के साथ ब्रेकअप की अफवाहों पर अर्जुन कपूर के तीखे बोल, ऐसे की लोगों की बोलती बंद

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर आए दिन में सुर्ख़ियों रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साथ नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है? इसके अलावा भी सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के कमेंट कर इनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि मलाइका और अर्जुन कपूर इस तरह के कई सवालों से घिर चुके हैं।

malaika arora

ऐसे में परेशान होकर मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने करारा जवाब दिया है। हालांकि कुछ खबरों में यह दावा भी किया गया था कि मलाइका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन इसी बीच अर्जुन कपूर ने इन सारी खबरों को खारिज कर फैंस को सही जानकारी साझा की है।

arjun kapoor

बता दें, बुधवार से ही अर्जुन कपूर और मलाइका को लेकर ट्विटर पर कई तरह के मींस वायरल होने लगे थे। ऐसे में मलाइका और अर्जुन के फैंस लगातार सच्चाई को खंगालने लगे और इस बात का पता करने लगे कि आखिर इस खबर में सच्चाई कितनी है? जैसे ही ब्रेकअप की खबरें वायरल हुई तो अर्जुन कपूर ने इस पर चुप्पी तोड़ी और एक पोस्ट शेयर कर दी। अर्जुन कपूर ने यह पोस्ट मलाइका अरोड़ा के साथ शेयर की है। दोनों इस पोस्ट में मिरर सेल्फी ले रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)


इसके साथ ही अर्जुन कपूर ने करारा जवाब देते हुए कैप्शन में लिखा कि, “अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। भगवान का आशीर्वाद बना रहे। लोगों को शुभकामनाएं। सभी को प्यार।” बता दें, शेयर करने के चंद सेकेंड बाद ही अर्जुन कपूर का यह ट्वीट वायरल हो गया और उनके फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई तो वहीं अभिनेत्री भूमि पेडणेकर, ईशा गुप्ता, सोफी चौधरी और तारा सुतारिया जैसे बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटी ने इस कपल को सपोर्ट किया।

arjun kapoor

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर ही ट्रोल होते रहते हैं। दरअसल, मलाइका 48 साल की है तो वहीं अर्जुन कपूर 36 साल के हैं। ऐसे में इनकी उम्र को लेकर लोग मजाक बनाते हैं। हालांकि दोनों ही इस तरह की बातों को ध्यान में नहीं रखते और अर्जुन कपूर हमेशा करारा जवाब देते ही नजर आते हैं।

इसके अलावा इस रिश्ते को इसलिए भी ट्रोल किया जाता है कि मलाइका ने इससे पहले जाने-माने अभिनेता अरबाज खान से शादी रचाई थी और इससे उनको एक बेटा अरहान भी है। अरबाज से तलाक लेने के बाद मलाइका, अर्जुन कपूर को डेट करने लगी जिसके चलते उन्हें काफी खरी खोटी सुनाई जा रही है। हालांकि दोनों ही अपने रिश्ते में खुश है।

arjun kapoor

बता दें, इससे पहले भी अर्जुन कपूर ने मलाइका संग अपने रिश्ते को लेकर कहा था कि, “हम कितनी ही तरक्की क्यों न कर लें, लेकिन कुछ चीजें आज भी बदल नहीं हैं। इस समाज में लड़का, लड़की से चाहे कितना ही बड़ा हो दुनिया को दिक्कत नहीं होगी। पर अगर कोई लड़की उम्र में लड़के से बड़ी है, तो समाज को मिर्ची लग जाती है।” अर्जुन का कहना था कि, जियो और जीने दो। वो जिसके साथ भी है, खुश है।

arjun kapoor

बात करें अर्जुन कपूर के वर्कफ़्रंट के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘लेडी किलर’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर होंगी। अर्जुन आखिरी बार फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button