धार्मिक

भोलेबाबा की कृपा से अच्छी प्रगति की मिलेंगी राहें, इन 7 राशियों को किस्मत के सहारे मिलेगा धनलाभ

ग्रहों की चाल और मनुष्य का जीवन समय के साथ बदलता रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति राशि में ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं, परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में कठिनाइयां उत्पन्न होने लगती है। ग्रह-नक्षत्र की चाल मनुष्य के जीवन, व्यापार, परिवार पर प्रभाव डालता है आपको बता दें कि ग्रहों के शुभ प्रभाव की वजह से कुछ राशियों के लोगों के ऊपर भोले बाबा की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इनको अपने करियर में अच्छी प्रगति के खास अवसर मिल सकते हैं और किस्मत के सहारे चारों तरफ से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को कठिन समय से गुजरना पड़ सकता है। कामकाज में बाधा और मुश्किलें उत्पन्न हो सकती है। अदालती मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों अभी थोड़ा समय और इंतजार करना पड़ सकता है। पारिवारिक और सामाजिक संदर्भ में आप किसी भी गलती के कारण सवालों में घिरे रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों का वैवाहिक जीवन उमदा रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच अच्छे तालमेल बने रहेंगे। किसी जरूरी काम में आपको सफलता मिल सकती है। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल में अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। भोले बाबा की कृपा से आपका कोई पुराना वाद-विवाद दूर हो सकता है, जिससे आप काफी खुश होंगे। कारोबारियों को बड़ा धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों का समय सामान्य रहने वाला है। बिजनेस में दोस्तों की सहायता मिल सकती है। आप अपने घर-परिवार के अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। पुरानी चीजों में सुधार करने का प्रयत्न कर सकते हैं। संपत्ति के कामों में रुचि बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। पुरानी बातों को याद करके आप काफी हताश रहेंगे। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। आप अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को भोले बाबा की कृपा से लाभदायक समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। भूमि और भवन संबंधित कार्यों में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। बेरोजगार लोगों को अच्छे रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप कहीं निवेश करते हैं तो उसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। कार्य में विस्तार करने की योजना बन सकती है। रोजगार में उन्नति और लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय मिश्रित फलदाई रहने वाला है। आपके पास कुछ नए अवसर आ सकते हैं, जिसका आप उपयोग कीजिए। वित्तीय स्थिति में सुधार आने की संभावना बन रही है। घर-परिवार में किसी सदस्य से बहस बाजी हो सकती है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आंखों और कानो से संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय शुभ रहेगा। भोले बाबा की कृपा से आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। बच्चों की तरफ से खुशी मिल सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। पुराने मित्रों से मिलकर आप अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे। बिजनेस में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आपका भाग्य प्रबल रहेगा, समय का भी पूरा साथ मिलने वाला है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को बिजनेस में फायदे के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण आपके फेवर में रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है। कुछ लोगों की आप मदद कर सकते हैं, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। नई योजनाओं में प्रगति हासिल होगी। लव लाइफ में सुधार आने के योग बन रहे हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों भोले बाबा की कृपा से कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। काम की बाधा दूर होगी। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। लव लाइफ में सुधार आएगा। अध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातक अपने घर को पुनः व्यवस्थित करने की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। रचनात्मक कौशल चरम सीमा पर रहेगा। घरेलू उपयोग की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को धन के लेन-देन में काफी संभलकर रहने की जरूरत है। विशेष रूप से आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। छोटी-मोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने से बचना होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपने काम में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु उसके अनुसार आपको उचित फल नहीं मिल पाएगा। किसी विशेष कार्य को लेकर टेंशन बढ़ सकती है। पुराने मुद्दे ना उठाएं। प्रेम जीवन तनावपूर्ण रहने वाला है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। नौकरी और बिजनेस के मामले में तनाव उत्पन्न हो सकता है। फिजूलखर्ची में बढ़ोतरी होगी। कुल मिलाकर आपको काफी समझदारी से काम लेने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है। पैसा कमाने के नए-नए जरिए हासिल होंगे। भोले बाबा की कृपा से आपकी सेहत में सुधार आएगा। घर की परेशानियां दूर होंगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। करियर में आपको लगातार तरक्की हासिल होगी। इस राशि के लोग हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है। आपको धैर्य से निर्णय लेने की जरूरत है। आप किसी भी कार्य में जल्दी बाजी ना करें। जीवनसाथी की इच्छाओं को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। बच्चों के भविष्य के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आ सकता है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा।

Related Articles

Back to top button