धार्मिक

राशिफल 21 मार्च: आज इन 4 राशि वालों का जीवन सुधारेंगे भोलेनाथ, हाथ लगेंगे लाभ के अवसर

आज हम आपको सोमवार 21 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 21 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन अति उत्तम रहेगा। आमदनी के साधनों में बढ़ोतरी होगी। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। कार्यालय में बड़े अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद संभव है। दोस्तों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। छात्रों को अपनी योग्यता पर रखने का अवसर मिलेगा। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन अच्छा रहेगा। करियर के मामले में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच विचार जरूर करें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आप वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करें अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आप भावुक होकर कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। माता-पिता की सेहत को लेकर आज थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता दूर हो सकती है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की और खुशियां मिलने की पूरी संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके जीवन में कई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं इसलिए आज काफी सोच-समझकर चलना होगा। कठिन मेहनत करने के बावजूद भी जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। माता-पिता का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है। व्यापार में आप किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कोई अच्छा अवसर मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनका जिनका फायदा उठाना चाहिए। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की मिलेगी। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे मन हर्षित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आयात-निर्यात से जुड़े हुए व्यापार में अच्छा धन लाभ मिलने की उम्मीद है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर इसका असर पड़ सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप कुछ नया और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। बड़े भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। रोजगार के दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आय के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अगर घर के किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही है, तो आज वह फाइनल हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए। पैसों का लेनदेन करते समय जल्दीबाजी करना ठीक नहीं है। आर्थिक योजना के फलीभूत होने की वजह से आपकी मनोकामना पूर्ण होने के संकेत नजर आ रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज मन में किसी बात को लेकर खुश ही बनी रहेगी। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। भाई बहनों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम नजर आ रहा है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विदेश में काम करने वाले लोगों को मन मुताबिक फायदा मिलने की उम्मीद है। छोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आप अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे।

Related Articles

Back to top button