बॉलीवुडमनोरंजन

तेजस्वी या रेचल, जानिए किसने पहले किया था प्रपोज, राजश्री यादव बोलीं- बिहार ठीक बा

भारतीय जनता दल सुप्रीमो (RJD) लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों का विषय बने हुए हैं। तेजस्वी यादव और रेचल उर्फ राजश्री यादव के प्रेम विवाह को लेकर लोगों में भी काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

लोग यह जानने के इच्छुक हैं कि आखिर लड़की कौन है? कहां की है? इसको लेकर शादी के बाद तक एक तरह की रहस्य की स्थिति बनी हुई नजर आ रही है।

वैसे लोगों को यह जोड़ी बहुत पसंद आ रही है। तो दूसरी तरफ हर दिन नई नई बातें निकल कर सामने आ रही हैं परंतु विवाह के पश्चात पटना आए तेजस्वी यादव ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि आखिर उनकी पत्नी कौन हैं।

अब इन दोनों की लव स्टोरी से एक और पर्दा हट चुका है। जी हां, यह बात तो हम सभी लोग जानते हैं कि तेजस्वी यादव ने अपनी दोस्त राजश्री से प्रेम विवाह किया लेकिन अब यह बात सामने आई है कि किसने किसको पहले प्रपोज किया था।

यह बात खुद तेजस्वी यादव की पत्नी रेचल उर्फ राजश्री यादव ने बताया है कि दोनों में से किसने पहले प्रपोज किया था। इस बात को उन्होंने कैमरे के सामने बताई। हालांकि तेजस्वी यादव तो इस मामले में चुप ही रहे लेकिन शरमाते हुए राजश्री यादव ने यह बताया था कि पहले उन्होंने ही तेजस्वी यादव को प्रपोज किया था। कब किया था, इस सवाल पर वह यह कहते हुए चुप हो गईं कि कुछ चीजें प्राइवेट भी होती हैं।

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव और रेचल उर्फ राजश्री यादव की शादी 9 दिसंबर को दिल्ली में हुई थी। तेजस्वी यादव ने यह बताया था कि उनके पिता ने बहू का नाम राजश्री यादव यादव रखा है। तेजस्वी यादव और राजश्री के विवाह के पश्चात बिहार के कोने-कोने से उन्हें बधाइयां आईं। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक के नेताओं ने दोनों के सुखमय वैवाहिक जीवन की बधाईयां दी।

फिलहाल में राजश्री यादव अपने पति के साथ दिल्ली गई हुई हैं। राजश्री यादव ने इससे पहले कैमरे पर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी हुई कुछ बातों को साझा किया। राजश्री यादव ने बताया कि तेजस्वी को उन्होंने ही पहले प्रपोज किया था। हालांकि कब, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि कुछ बातें प्राइवेट होती हैं।

राजश्री यादव ने बताया कि उनके पति को बिहार की चिंता रहती है। वह अच्छे नेता हैं। पति के कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। राजश्री यादव ने इस दौरान भोजपुरी में कहा- “बिहार ठीक बा” बिहार के लोग काफी अच्छे हैं। यहां के लोगों का काफी प्यार मिला है।

वहीं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपनी बहू के व्यवहार से बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि वह उन्हें काफी सम्मान देती है। ख्याल रखती है। उनका यह भी कहना है कि बिहार की जनता के आशीर्वाद से तेजस्वी एक दिन मुख्यमंत्री अवश्य बनेंगे।

बताते चलें कि तेजस्वी यादव और रेचल की शादी 9 दिसंबर को हुई थी। उन्होंने दिल्ली के साकेत स्थित मीसा भारती के सैनिक फार्म में शादी रचाई थी। यह दोनों स्कूल के पुराने दोस्त हैं। इन दोनों की सगाई पहले ही हो चुकी थी लेकिन 9 दिसंबर को वह विवाह के बंधन में बंधे थे।

Related Articles

Back to top button