अजब ग़जब

महिला गई थी डिनर पर अनजान शख्स के घर, तभी अचानक लग गया पूरे शहर में लॉकडाउन और फिर…

कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर के लोग काफी परेशान हैं। दिन पर दिन कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है और इसके मामले में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अब तो कोरोना की वजह से हालत ऐसी हो गई है कि लॉकडाउन लगाने तक की नौबत आ चुकी है। ऐसे कई देश है जहां पर सरकार ने लॉकडाउन का ऐलान भी कर दिया है।

इसी बीच एक ऐसी खबर निकल कर सामने आ रही है कि जब एक महिला पहली बार डेट के लिए एक अनजान शख्स के घर पहुंची तो तभी अचानक वहां पर लॉक डाउन लग गया। लॉक डाउन लगने की वजह से महिला को उस शख्स के साथ ही दिन गुजारना पड़ता है।

दरअसल, हम आपको जिस घटना के बारे में बता रहे हैं, यह चीन के झेंगझौ शहर से सामने आया है। जहां पर वांग नाम की एक महिला पिछले बुधवार को एक अनजान शख्स के मिलने के लिए उसके घर पहुंचीं थी, परंतु तभी अचानक यह खबर आई कि शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया है।

ऐसी स्थिति में महिला उस अनजान शख्स के घर से बाहर नहीं निकल पाई। वह वहीं पर फंसी की फंसी रह गई। वांग नाम की महिला ने मंगलवार को शंघाई के “द पेपर” को यह बताया कि “जब वह झेंगझौ पहुंची। वहां अचानक से लॉकडाउन लग गया। किसी को भी कहीं भी जाने की परमिशन नहीं थी, जिस वजह से मुझे उसी शख्स के घर पर रहना पड़ा।”

महिला ने यह बताया कि उनके घरवाले उनकी शादी के लिए लड़का ढूंढ रहे हैं। घरवालों ने वांग के लिए 10 लड़के देखे हुए थे। उन्हीं लड़कों से मिलने के लिए वांग झेंगझौ शहर आई हुई थीं। उन्ही लड़कों में से एक लड़का वांग को अपने कुकिंग स्किल्स दिखाने का इच्छुक था। इसी वजह से उसने वांग को अपने घर पर डिनर के लिए बुलाया हुआ था।

जब वांग उस लड़के के घर पर पहुंची तो अचानक ही लॉकडाउन लग गया, जिसकी वजह से वांग को उसी अनजान शख्स के घर पर तो रुकना पड़ा। वांग ने इन सभी दिनों के कुछ छोटे-छोटे वीडियो बनाएं। इसमें उन्होंने यह दिखाया है कि किस प्रकार से वह शख्स उनके लिए खाना बनाता हुआ नजर आ रहा है। वह शख्स घर का काम करता है और जब वांग सो रही होती है तो वह अपना लैपटॉप लेकर ऑफिस का काम करने लगता है।

वांग का ऐसा कहना है कि उनको शादी के लिए ऐसे पार्टनर की जरूरत है जो उसके साथ बहुत सारी बातें करें। परंतु वांग ने बताया कि यह शख्स बहुत ही कम बोलता है। इसके अलावा वह बाकी हर चीज में बिल्कुल परफेक्ट है। वांग का ऐसा बताना है कि “वह खाना भले ही ठीक ठाक बनाता है, लेकिन उसे खाना बनाने का बहुत ही शौक है और यही बात मुझे उसकी बहुत अच्छी लगी।”

वांग ने एक वीडियो को अपने टि्वटर हैंडल पर साझा किया। जिसे लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है परंतु बाद में उन्होंने इस वीडियो को हटा दिया है। वांग का ऐसा बताना है कि इस वीडियो के सामने आने के बाद उस शख्स के दोस्त उसे लगातार फोन करने लगे थे। उन्होंने बताया कि कहीं ना कहीं इसकी वजह से उसकी पर्सनल लाइफ पर प्रभाव पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button