किसी ने छोड़ी एक्टिंग तो किसी ने छोड़ दी दुनिया, 27 साल में इतनी बदल गई करन-अर्जुन की स्टारकास्ट
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक फिल्म ‘करन-अर्जुन’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में नजर आने वाले हर एक किरदार ने जबरदस्त एक्टिंग की और इन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक नई पहचान भी मिली थी। जहां सलमान खान और शाहरुख खान के करियर में बड़ा उछाल आया था तो वहीं बाकी कलाकारों को भी स्टारडम हासिल हुआ था।
बता दें, इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान ने करन-अर्जुन का किरदार निभाया था तो वहीं काजोल और ममता कुलकर्णी बतौर अभिनेत्री के रूप में नजर आई थी।
इसके अलावा विलेन के रूप में मशहूर अभिनेता अमरीश पुरी दिखाई दिए थे। वहीं करन अर्जुन की मां का किरदार निभाकर अभिनेत्री राखी गुलजार को भी नई पहचान मिली थी। इस फिल्म में बोला गया राखी का डायलॉग ‘मेरे करन अर्जुन आएंगे’ काफी मशहूर हुआ था।बता दें, साल 1995 में रिलीज होने वाली इस फिल्म को करीब 27 साल हो गए हैं।
कहा जाता है कि इस फिल्म की कहानी अभिनेता सनी देओल और बॉबी देओल को ध्यान में रखते हुए लिखी थी लेकिन बाद में सलमान खान और शाहरूख खान ने काम किया।
बता दें, जब फिल्म बनी थी तो इसमें करीब 5.50 करोड रुपए का खर्चा आया था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने करीब 45 करोड़ रुपए की कमाई की थी और इसके गाने आज भी पसंद किए जाते हैं।
ऐसे में इस फिल्म में नजर आने वाले कुछ सितारे बुलंदियों पर पहुंच गए हैं तो कुछ सितारों ने एक्टिंग छोड़ दी है तो कुछ दुनिया छोड़कर चले गए। हम आपको बताने जा रहे हैं इसी फिल्म से जुड़े कुछ सेलेब्स के बारे में जो अब काफी बदल चुके हैं।
राखी गुलजार
73 साल की राखी गुलजार ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है, लेकिन राखी को फिल्म ‘करन-अर्जुन’ में मां के किरदार में काफी पसंद किया गया था। लेकिन काफी दिनों से राखी एक्टिंग में सक्रीय नहीं है।
रिपोर्ट की माने तो राखी इन दिनों मुंबई से दूर अपने फार्म हाउस पर जिंदगी गुजार रही है। राखी का फार्महाउस पनवेल में है जहां पर वहां प्रकृति के बीच रहती है। कहा जा रहा है कि, राखी अब खेती बाड़ी का काम करती है और उन्होंने अपने फार्म हाउस पर कई तरह की सब्जियां उगाई है।
ममता कुलकर्णी
इस फिल्म में अभिनेता सलमान खान के अपोजिट नजर आने वाली जानी मानी अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को काफी सफलता हासिल हुई थी। लेकिन कुछ ही फिल्मों में नजर आने के बाद फिर ममता कुलकर्णी एक्टिंग की दुनिया से गायब हो गई। रिपोर्ट की मानें तो ममता कुलकर्णी साध्वी बन गई है और वह लंबे समय से ग्लैमरस दुनिया से गायब हो गई।
काजोल
बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजोल इसी फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान और सलमान खान की तरह संघर्ष कर रही थी। लेकिन फिल्म करन अर्जुन में काम करते ही उनके करियर में उछाल आया और वह एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने में कामयाब रही।
इस फिल्म के बाद काजोल को बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में ऑफर हुई और फिर उन्होंने हर बड़े अभिनेता के साथ काम किया। फिलहाल काजल अपने बच्चों के साथ समय बिता रही है और वह कम ही फिल्मों में नजर आती है।
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान ने फिल्म करन अर्जुन के बाद हिंदी सिनेमा को सुपर डुपर हिट फिल्में दी। प्रेम के किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले सलमान खान को फिल्म करण अर्जुन से एक नई पहचान मिली थी। फिलहाल सलमान खान आने वाली फिल्म ‘टाइगर-3’, ‘कभी ईद कभी दिवाली’ जैसी फिल्मों में व्यस्त हैं।
शाहरुख खान
सुपरस्टार शाहरुख खान भी इस फिल्म को करने के दौरान संघर्ष से गुजर रहे थे, लेकिन फिल्म जब बड़े पर्दे पर रिलीज हुई तो उन्हें नई पहचान मिली।
इसके बाद शाहरुख खान ने ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। आखरी बार शाहरुख़ खान फिल्म ‘जीरो’ में नजर आए थे जो फ्लॉप साबित हुई थी। शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘पठान’ और ‘लॉयन’ में नजर आने वाले हैं।
अमरीश पुरी
विलेन के रूप में मशहूर अभिनेता अमरीश पुरी को भला कौन नहीं जानता। अमरीश पूरी ने इस फिल्म में ठाकुर दुर्जन सिंह का किरदार निभाया था। अमरीश पुरी ने अपने हर किरदार को इतना बखूबी निभाया है कि उनकी तरह कोई दूसरा विलेन इंडस्ट्री में नहीं आ सकता।
लोगों का मानना है कि विलेन का किरदार सिर्फ अमरीश पुरी ही बेहतरीन तरीके से निभा सकते थे। हालाँकि अमरीश पुरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 12 जनवरी 2005 को अमरीश पूरी का निधन हो गया।
रंजीत
अभिनेता रंजीत को आपने ज्यादातर फिल्मों में विलेन के किरदार में ही देखा होगा। उन्होंने इस फिल्म में काजोल के पिता का किरदार निभाया था। बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में नजर आने वाले रंजीत अब एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय नहीं है। रिपोर्ट की माने तो वह अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।
अशोक श्रॉफ
इस फिल्म में अभिनेता अशोक श्रॉफ का डायलॉग ‘ठाकुर तो गियो’ काफी मशहूर हुआ था। ये डायलॉग आज भी फैंस के मुंह से सुनने को मिलता है। इस फिल्म उन्होंने मुंशी जी का किरदार निभाया था।
बता दे, अशोक श्रॉफ ने अपने करियर में कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह मराठी फिल्म और टीवी सीरियल्स के लिए भी पहचाने जाते हैं। अशोक श्रॉफ ने आखिरी बार साल 2011 में आई फिल्म ‘सिंघम’ में काम किया था।
जॉनी लीवर
कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले अभिनेता जॉनी लीवर ने इस फिल्म शाहरुख़ खान के दोस्त ‘लिंगया’ का किरदार निभाया था। जॉनी ने भी अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और लोगों को हंसाया है। उनकी शानदार कॉमेडी के जरिए आज भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त हैं। जॉनी लीवर अब कम ही फिल्मों में नजर आते हैं।
आसिफ शेख
आसिफ शेख ने इस फिल्म में बेहद छोटा किरदार निभाया था। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘भाभी जी घर पर है’ के जरिए मिली। इन दिनों वह इसी शो के जरिए सफलता हासिल कर रहे हैं और उन्हें इस सीरियल के लिए कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।