कभी उठा लिया गोद में तो कभी होंठों को चूमा, देखें नेहा-रोहनप्रीत का हनीमून एल्बम
बॉलीवुड की फ़ेमस गायिका नेहा कक्कड़ (neha kakkar) पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों वे खुद से 8 साल छोटे पति रोहनप्रीत सिंह (rohanpreet singh) संग दुबई में हनीमून मना रही हैं। नेहा अपने हनीमून की झलकियां फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट को उन्होंने ‘हनीमून डायरीज’ नाम दिया है। इस दौरान वे पति संग रोमांटिक पोज देती नजर आई। कभी रोहनप्रीत नेहा को गोद में उठा लेते हैं तो काभी दोनों लीपलॉक करने लगते हैं।
इन तस्वीरों में नेहा और रोहनप्रीत बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हनीमून के साथ साथ दिवाली भी नेहा ने दुबई में ही मनाई है। एक अन्य तस्वीर में रोहनप्रीत ने नेहा के लिए समुद्र किनारे रेट पर रोमांटिक अंदाज में ‘I love you Neha’ लिखा है।
नेहा के हनीमून की यह तस्वीरें फैंस को बहुत पसंद आ रही है। वे इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। गौरतलब है कि नेहा और रोहनप्रीत ने 24 अक्टूबर को दिल्ली में शादी रचाई थी। कोरोना महामारी के चलते ये शादी बहुत ही साधारण तरीके से हुई थी।
View this post on Instagram
नेहा और रोहनप्रीत ने अपनी शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदारों और खास दोस्तों को ही शामिल किया था। हालांकि शादी के बाद दोनों ने चंडीगढ़ में ग्रैन्ड रिसेप्शन भी दिया था। इसके फोटोज़ और वीडियोज़ भी बहुत वायरल हुए थे।
View this post on Instagram
नेहा और रोहनप्रीत की मुलाकात भी लॉकडाउन पीरियड में ही हुई थी। इसी दौरान पहले उनकी दोस्ती हुई और फिर बात प्यार से डायरेक्ट शादी तक जा पहुंची। शुरुआत में लोगों को लगा था कि ये नेहा का अपने म्यूजिक वीडियो ‘नेहू दा ब्याह’ का प्रमोशन है, लेकिन बाद में सच्चाई जान फैंस भी हैरान रह गए।
View this post on Instagram
रोहनप्रीत के पाले नेहा की लाइफ में हिमांशु कोहली आए थे। दोनों का ब्रेकअप मीडिया में बहुत छाया रहा था। दोनों ने एक दूसरे पर कई आरोप भी लगाए थे। इसके अलावा नेहा इंडियन आइडल 11 सिजन में आदित्य नारायण के साथ झूठी शादी का नाटक भी कर चुकी हैं।
वैसे आप लोगों को नेहा और रोहनप्रीत के हनीमून की तस्वीरें कैसी लगी?