पद्मिनी कोल्हापुरी से लेकर करीना तक, कैमरे के सामने न्यूड हो चुकी है बॉलीवुड की ये हसीनाएं
बॉलीवुड की दुनिया काफी ग्लैमरस मानी जाती है। आपको हर फिल्म में ग्लैमर का तड़का देखने को मिलेगा। कुछ फिल्मों में ऐसे भी सीन दिखाए गए जो काफी विवादों में रहे। फिल्मों में काम करने वाले हर एक कलाकार को अपने किरदार के साथ न्याय करना होता है ऐसे में उन्हें कभी-कभी ऐसे भी किरदार निभाने होते हैं जो विवाद में आ जाते हैं। वहीं आए दिन बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में रहती है। इसमें से कुछ अभिनेत्रियां तो नॉर्मल फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहती है तो कुछ अभिनेत्री अपने न्यूड फोटोशूट से भी लोगों का ध्यान खींचती है।
आज हम आपको इस आर्टिकल में उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बताना चाहेंगे जिन्होंने कैमरे के सामने न्यूड पोज दिए हैं। ये काफी सुर्खियों में भी रहे हैं तो यह कभी विवादों का भी हिस्सा बने हैं। हालांकि बदलते समय के अनुसार यह धीरे-धीरे ट्रेंड की ओर बढ़ता जा रहा है लेकिन फिर भी कुछ लोगों को इस तरह के सीन रास नहीं आते हैं और फिर अभिनेत्रियां विवादों में घिर जाती है। आइए जानते हैं कौन है वो अभिनेत्रियां जिन्होंने फिल्मों में न्यूड सीन दिए?
सिमी ग्रेवाल
70 के दशक में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाली मशहूर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। सिमी ग्रेवाल बॉलीवुड सेलेब्स के इंटरव्यू लेने के लिए भी पहचानी जाती है। जब सिमी ग्रेवाल ने फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में काम किया था तो वह काफी सुर्खियों में रही थी। दरअसल, सिमी ग्रेवाल ने महज 15 साल की उम्र में ही इस फिल्म में एक न्यूड सीन दिया था जिसके चलते वह रातों-रात सुर्खियों में आ गई थी।
पद्मिनी कोल्हापुरी
पद्मिनी कोल्हापुरी बॉलीवुड इंडस्ट्री की वो अभिनेत्री है जो अपने हर किरदार के साथ बखूबी न्याय करती है। फिल्म ‘प्रेम रोग’ से लाइमलाइट लूटने वाली पद्मिनी कोल्हापुरी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है। लेकिन फिल्म ‘गहराई’ में पद्मिनी कोल्हापुरी ने महज 15 साल की उम्र में ही न्यूड सीन दिए थे जिसके चलते वह रातों-रात सुर्खियों में आ गई थीं। कहा जाता है कि इस सीन के बाद पद्मिनी को कई तरह के न्यूड सीन के ऑफर आए थे और उनकी छवि इस तरह की बनने लगी थी। फिर उन्होंने इस तरह के सीन से दूरी बना ली।
शर्लिन चोपड़ा
बता दें, शर्लिन चोपड़ा का नाम हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस में शामिल है। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। शर्लिन चोपड़ा आए दिन अपने फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में रहती है। इसके अलावा उन्होंने एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट भी करवाया था जिसके बाद वह काफी चर्चा में रही। कहा जाता है कि इस फोटोशूट के लिए खुद शर्लिन चोपड़ा ने मैगजीन कंपनी वाले से कहा था।
मधु स्प्रे
अभिनेत्री मधु स्प्रे का नाम भी न्यूड फोटोशूट में शामिल है। दरअसल, मधु ने साल 1995 में मॉडल मिलिंद सोमन के साथ न्यूड फोटो शूट कराया था जो काफी सुर्खियों में रहा था और इस पर विवाद भी हुआ था। इसके अलावा मधु अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहती है।
निगार खान
निगर खान भी आए दिन अपने फोटोशूट को लेकर चर्चा में रहती है। सोशल मीडिया पर उनकी कई ऐसी तस्वीरें हैं जो विवादों में रही है। इसके अलावा निगार खान ने एक फोटो शूट कराया था जिसमें वह न्यूड नजर आ रही थी। उन्होंने सिर्फ शरीर को ढकने के लिए महज कुछ फूलों का ही इस्तेमाल किया था।
कश्मीरा शा
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी और अभिनेत्री कश्मीरा शाह भी कभी अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में रह चुकी है। बता दें, कश्मीरा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन वह एक कैलेंडर के लिए न्यूड हुई थी जिसके बाद वह लाइमलाइट में रही थी।
कमल सिंधु
कमल सिंधु का नाम भी न्यूड फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहा है। कमल यूं तो मॉडलिंग की दुनिया से काफी दूर हो चुकी है। लेकिन जब भी न्यूड फोटोशूट की बात आती है तो वह उनका नाम इस लिस्ट में जरूर शामिल होता है। उन्होंने अपने करियर में कई न्यूड फोटोशूट करवाए जो चर्चा में रहे थे।
करीना कपूर
बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक बड़ी अभिनेत्री के रूप में मशहूर करीना कपूर खान को भला कौन नहीं जानता। लेकिन करीना कपूर भी अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में आ चुकी है। दरअसल, करीना कपूर खान ने फिल्म ‘हीरोइन’ में न्यूड सीन दिए थे लेकिन फिर भी उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। एक इंटरव्यू के दौरान खुद करीना कपूर खान ने कहा था कि, मैंने इस फिल्म में अपना सब कुछ दिया लेकिन लोगों ने फिर भी इसे पसंद नहीं किया।
सपना भवनानी
सपना भवनानी को बिग बॉस- 6 में नजर आने के बाद सफलत हासिल हुई थी। लेकिन इससे भी ज्यादा सुर्खियों में वह तब रही जब उन्होंने पेटा के लिए न्यूड फोटो शूट कराया था। बता दें, सपना भवनानी यूँ तो एक हेयर स्टाइलिस्ट है, लेकिन उन्होंने न्यूड फोटोशूट के चलते काफी सुर्खियां लूटी थी।