बॉलीवुड की इन 10 अभिनेत्रियों ने प्रेग्नेंट होने के बाद रचाई शादी, एक तो कुंवारी ही बनी थीं मां
एक औरत के लिए मां बनना संसार की सबसे बड़ी खुशी में से एक है। जब वह एक बच्चे को जन्म देती है तो खुद को सुखद महसूस करती है। ठीक उसी प्रकार बॉलीवुड में भी ऐसी कई अदाकारा है जो मां बनने के बाद खुद को सुखद मानती है। हालांकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी भी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने शादी तो की लेकिन अपनी संतान पैदा नहीं की।
तो कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी है जिन्होंने शादी कर ली और मां बनकर अपने परिवार के साथ सुखी जीवन जी रही है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। आइए जानते हैं कौन है ये अभिनेत्रियां?
श्रीदेवी
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इंडस्ट्री में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थी। इस बात का खुलासा श्रीदेवी ने मीडिया के सामने किया था। रिपोर्ट की माने तो जब श्रीदेवी ने फिल्मकार बोनी कपूर से शादी रचाई थी तो वह उस समय 7 महीने की प्रेग्नेंट थी। इसके बाद उनके घर बेटी जाह्नवी का जन्म हुआ था।
नेहा धूपिया
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नेहा धूपिया भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। बता दें, नेहा धूपिया ने प्रेग्नेंट होने के बाद गुरुद्वारे में अंगद बेदी संग शादी रचाई थी। इसके कुछ दिन बाद ही वह मां बन गई थी।
दीया मिर्जा
मशहूर अभिनेत्री दीया मिर्जा ने साल 2021 में वैभव रेखी के साथ शादी रचाई है। बता दें, दिया मिर्जा भी बाकी अभिनेत्री की तरह शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। शादी के महज 4 महीने बाद ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था।
नीना गुप्ता
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री नीना गुप्ता अपनी शानदार एक्टिंग के लिए पहचानी जाती है। विवियन रिचर्ड्स के साथ उनका रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा था। विविन को डेट करने के दौरान ही नीना गुप्ता प्रेगनेंट हो गई थी। इसके बाद नीना गुप्ता ने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन नीना गुप्ता ने शादी नहीं की।
कल्की कोचलीन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्की कोचलीन भी अपने बॉयफ्रेंड को डेट करने के दौरान प्रेग्नेंट हो गई थी और उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के बच्चे को जन्म में भी दिया, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की।
कोंकणा सेन
बता दें, कोकना सेन भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। इसके बाद उन्होंने रणवीर शोरी से शादी रचाई थी। हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है और दोनों एक दूसरे से अलग है।
सारिका हसन
बॉलीवुड और साउथ के मशहूर अभिनेता कमल हसन की पत्नी सारिका हसन भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने बेटी श्रुति हसन को जन्म दिया था। हालांकि कमल हसन और सारिका अब अलग हो चुके हैं।
नताशा स्टानकोविच
मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टानकोविच भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी। इस बात का खुलासा खुद नताशा ने सोशल मीडिया के माध्यम से किया था। बता दें, नताशा ‘डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे’ के लिए मशहूर है।
सेलिना जेटली
सेलिना जेटली ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरियां बना ली। साल 2011 में सेलिना ने शादी रचा ली थी जिसके बाद उन्होंने दो जुड़वा बेटे को जन्म दिया था। बता दें, सेलिना भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी।
महिमा चौधरी
फिल्म ‘परदेस’ के लिए मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी। इसके बाद महिमा चौधरी ने बॉबी मुखर्जी संग शादी रचाई और शादी के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने बेटी को जन्म दिया था।