स्वास्थ्य

अगर खर्राटों ने उड़ा दी है आपकी नींद तो झट से करें ये उपाय, दूर हो जाएगी समस्या

रात को सोते वक्त कई लोगों को खर्राटे की समस्या होती है। इससे खर्राटे लेने वाले तो नहीं लेकिन आस पास के लोग काफी परेशान होते हैं। इसके लिए वे खर्राटे लेने वाले व्यक्ति को काफी बार आवाज देते हैं, बार बार उठाते हैं, मगर खर्राटे की समस्या खत्म नहीं होती है। लिहाजा खर्राटा मारने वाला व्यक्ति तो चैन की नींद सो जाता है, मगर उसके नजदीक सोने वाले व्यक्ति की पूरी रात खराब हो जाती है। ऐसे में अगर आपको भी खर्राटे लेने की समस्या है तो उससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं। आइये जानते हैं, आखिर क्या हैं वे घरेलू उपाय…

1. इलायची

इलायची

इलायची को इस समस्या से निजात पाने का रामबाण बताया जाता है। क्योंकि अगर आप इलायती खाते हैं तो आपका बंद नाक खुल जाता है और आपके खर्राटे की समस्या खत्म हो जाती है। ऐसे में रात को सोने से पहले एक इलायची खा लें, खर्राटे से राहत मिलेगी। साबूत इलायची के जगह इलायची पावडर का भी प्रयोग कर सकते हैं। एक गिलास पानी में एक चम्मच इलायती पाउडर मिला दें और सोने से आधा घंटा पहले उसका सेवन करें।

2. देसी घी

देसी घी

देसी घी के प्रयोग से भी खर्राटे की समस्या से निजात पाया जा सकता है। घर में बने देसी घी में कई औषधीय गुण होते हैं, जिससे आसानी से नाक खुल जाता है और खर्राटे की समस्या खत्म होती है। इसके लिए रात को सोने से पहले घी को हल्का गर्म करके नाक में एक एक बूंद डालें। ध्यान रहे ये काम हर रोज रात को करें, कुछ दिनों बाद आप खर्राटे की सम्स्या से मुक्त हो जाएंगे।

3. जैतून का तेल 

जैतून का तेल

खर्राटे की समस्या से मुक्ति पाने के लिए जैतून का तेल भी काफी फायदेमंद है। बता दें कि जैतून के तेल का इस्तेमाल अगर करेंगे तो नाक में हवा आने जाने जाने की समस्या नहीं रहेगाी। लिहाजा आपको खर्राटों से मुक्ति मिलेगी। ध्यान रहे जैतून के तेल में थोड़ा सा शहद मिलाकर उसकी एक या दो घूंट लें, ऐसा रोज करने से खर्राटों की समस्या से जल्द राहत मिलेगी।

4. लहसुन

लहसुन

वैसे तो लहसुन कई समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है, वैसे ही खर्राटों से राहत पाने के लिए भी लहसुन से बड़ी कोई दवाई नहीं है। सभी घरों के किचन में पाया जाने वाला ये एक छोटा सा चीज आपके खर्राटों को चुटकियों में गायब कर देगा। रात को सोने से पहले लहसुन की एक या दो कलियां खाएं और इसके बाद पानी पी लें। कई दिनों तक ऐसा करने से खर्राटे की समस्या खत्म होगी।

Related Articles

Back to top button