समाचार

ताइवान ने चीन को कहा ‘गेट लॉस्ट’ , भारत को बताया अपना सबसे अच्छा दोस्त

भारत और ताइवान की दोस्ती से चीन को काफी दिक्कत हो रही और चीन नहीं चाहता है कि ताइवान भारत के साथ कोई भी रिश्ता रखे। दरअसल चीन ताइवान को अपने देश का हिस्सा मानता है, जिसकी वजह से ताइवान और भारत की दोस्ती से चीन को काफी आपत्ति है। चीन अक्सर दुनिया के हर देश को ताइवान के साथ कोई संबंध ना रखने को लेकर धमकी भी देता है। हालांकि बावजूद इसके भारत ने ताइवान के साथ अपनी दोस्ती कायम रखी है और ताइवान के नेशनल डे में शामिल हुआ है। वहीं अब ताइवान ने इस मुद्दे पर चीन को खरी खोटी सुनाई है और चीन को ‘गेट लॉस्ट’ कहा है।

चीन को कहा भारत है हमारा दोस्त 

ताइवान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया, जिसमें भारत का शुक्रिया अदा किया। ट्वीट कर ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत से कई दोस्त ताइवान नेशनल डे के जश्न में शामिल होने के लिए तैयार हैं। ताइवान में हमारे दिल इस अद्भुत समर्थन से खुश हैं। हम कहते हैं कि हमें भारत पसंद है, हम उसे अपना दोस्त मानते हैं। इसका मतलब हम चीन को कहते हैं- ‘गेट लॉस्ट’

चीन ने भारत की मीडिया पर उठाए थे सवाल

आज (10 अक्टूबर) ताइवान का नेशनल डे है। जिसमें कई देशों के लोग शामिल हुए हैं। कुछ दिनों पहले ताइवान नेशनल डे को लेकर भारतीय मीडिया में रिपोर्टिंग भी की गई थी। जिसको लेकर चीनी दूतावास ने आपत्ति जाहिर की थी और भारतीय मीडिया को इस कार्यक्रम से दूर रहने के लिए कहा था। चीनी दूतावास ने भारतीय मीडिया के लिए खुला खत लिखा था। जिसमें कहा गया था कि अलग ताइवान सिर्फ एक अच्छी सोच है। जबकि सच्चाई है कि पूरा चीन एक ही है। ताइवान चीन का ही आंतरिक हिस्सा है। चीन ने इस खत में भारत से अपील करते हुए कहा था कि वो चीन के ही आधिकारिक बयान को सत्य मानें। वहीं चीन के इसी खुले खत का जवाब अब ताइवान ने दिया है और ताइवान ने ट्वीट कर चीन को ‘गेट लॉस्ट’ कहा है।

ताइवान को मानता है अपना हिस्सा

गौरतलब है कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। जबकि ताइवान खुद को एक अलग देश के तौर पर देखता है। आज ताइवान अपना नेशनल डे मना रहा है और इस मौके पर ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने ट्वीट कर लोगों से ताइवान डे मनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button