धार्मिक

ग्रहों का महा-परिवर्तन: इन 5 राशियों के लिए लक्की रहेगा नवंबर, छप्पर फाड़कर आएगा धन

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति बहुत मायने रखती है। इसी के अनुसार हमारा भविष्य बताया जाता है। इस बार नवंबर महीने में 5 ग्रह अपनी स्थिति बदल रहे हैं। जब भी कोई ग्रह अपनी राशि या चाल बदलता है तो इसका अच्छा या बुरा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। नवंबर माह में शुक्र, मंगल, सूर्य और बुध अपनी राशि बदल रहे हैं, जबकि देव गुरू बृहस्पति वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। इसका 5 राशियों को शुभ लाभ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)

ग्रहों की बदलती स्थिति कन्या राशि के जातकों की आमदनी बढ़ा देगी। इन्हें नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। जॉब के सिलसिले में विदेश भी जा सकते हैं। वहीं सरकारी नौकरी का भी योग बन सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति इस महीने काफी सुधर जाएगी। घर में शुभ और मांगलिक कार्य होंगे। भाग्य आपका साथ देगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी। विवाह के योग बन सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer)

5 ग्रहों का अपनी स्थिति बदलना कर्क राशि की किस्मत बदल देगा। भाग्य इनका हर पल साथ देगा। आपकी मासिक आय बढ़ेगी। पैसा कमाने के कई अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख और शांति रहेगी। शत्रु पक्ष कमजोर पड़ जाएगा। संतान का सुख मिलेगा। किसी बड़ी खुशखबरी से दिल गदगद हो जाएगा। जीवन में सुख आएगा। दुख चला जाएगा। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। ये आपके जीवन की सबसे बेस्ट यात्रा होगी। किसी तीर्थ स्थान के दर्शन भी हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

ग्रहों के हेरफेर का असर मकर राशि की लाइफ पर भी होगा। आपके व्यर्थ के खर्चे कम हो जाएंगे। धन कमाने के कई रास्ते खुल जाएंगे। दोस्त और रिश्तेदारों से पैसा मिलेगा। बिजनेस और जॉब में लाभ होगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ जाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले आपके पक्ष में होंगे। भगवान में आस्था बढ़ेगी। सेहत में सुधार होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

ग्रहों के गोचर का मिथुन राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। बेरोजगार घूम रहे लोगों को थोड़ी सी मेहनत करने पर अच्छी नौकरी मिल जाएगी। वहीं जो पहले से जॉब कर रहे हैं उन्हें प्रमोशन या किसी बड़ी कंपनी में नई जॉब मिल सकती है। नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये समय अच्छा है। कहीं पैसा निवेश भी कर सकते हैं। पुराने दोस्त से मुलाकात लाभकारी रहेगी। अपनों का साथ और प्यार मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

ग्रहों की बदलती स्थिति का लाभ सिंह राशि के जातक भी ले सकेंगे। इनका ये महिना हंसी मजाक और मौज मस्ती के साथ बीतेगा। आप बहुत खुश रहेंगे। जीवनसाथी से कोई बड़ा सप्राइज़ मिल सकता है। छात्रों के लिए भी समय अच्छा है। उन्हें उनकी मेहनत का उचित फल मिलेगा। किसी खुशखबरी से आपकी खुशी डबल हो सकती है। नए मकान या वाहन खरीदी के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में मिठास आएगी। बिजनेस और नौकरी में लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

Related Articles

Back to top button