बॉलीवुड

बॉलीवुड के वो 11 मशहूर निर्देशक जिनकी पत्नियां ग्लैमरस दुनिया से रहती है कोसों दूर

कैमरे के सामने नहीं आती बॉलीवुड के इन 11 दिग्गज निर्देशक की पत्नियां,लगती हैं बेहद खूबसूरत

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी दुनिया है जिसकी चकाचौंध में रहना हर किसी को पसंद होता है। और सच तो यह है कि इस ग्लैमरस दुनिया में कदम रखने के बाद बहुत मुश्किल से कोई इंसान इससे बाहर निकल पाता है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनका पूरा परिवार इंडस्ट्री से जुड़ा होता है लेकिन फिर भी कुछ सदस्य लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही मशहूर निर्देशक के बारे में जिनकी पत्नियां ना तो अवॉर्ड फंक्शन और ना ही बॉलीवुड की किसी पार्टी में नजर आती है। इतना ही नहीं बल्कि इनको बाकी सेलेब्स की तरह कैमरे के सामने आना भी पसंद नहीं होता है।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा

rakesh omprakash mehra

बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने ‘रंग दे बसंती’ और ‘भाग मिल्खा भाग’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया है। उन्होंने साल 1992 में पीएस भारती संग शादी रचाई थी। इस जोड़ी के दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटी का नाम भैरवी और बेटे का नाम वेदांत है।

यूं तो राकेश ओमप्रकाश मेहरा बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक है लेकिन उनकी पत्नी कभी भी लाइमलाइट में नहीं आती और ना ही उन्हें कैमरे के सामने आना पसंद है।

अभिषेक कपूर

abhishek kapoor

मशहूर निर्देशक अभिषेक कपूर अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी प्रज्ञा यादव पब्लिक इवेंट्स में कम ही दिखाई देती है। अभिषेक कपूर ने साल 2015 में प्रज्ञा से शादी की थी।

दिबाकर बनर्जी

dibakar banerjee

दिबाकर बैनर्जी ने ऋचा पुराणेश से शादी रचाई थी। दिबाकर बैनर्जी तो अक्सर कैमरे के सामने दिखाई देते हैं लेकिन उनकी दोनों बेटियां और पत्नी अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती है।

मणि रत्नम

mani ratnam

साउथ और हिंदी फिल्मों के दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम ने कई सुपरहिट फिल्में दी है। उन्होंने साउथ एक्ट्रेस सुहासिनी के संग शादी रचाई, लेकिन एक एक्ट्रेस होने के बावजूद भी उनकी पत्नी लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करती।

रोहित शेट्टी

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। रोहित शेट्टी ने साल 2005 में माया मोरे संग शादी रचाई थी। इस कपल का एक बेटा है जिसका नाम ईशान है। शादी के बाद ही रोहित शेट्टी ने निर्देशक की दुनिया में कदम रखा था और पहली फिल्म ‘गोलमाल’ से वह लाइमलाइट में आ गए थे। उनकी पत्नी माया पैसे से बैंकर है और अक्सर वह कैमरे की नजरों से दूर ही रहती है।

प्रियदर्शन

priyadarshan

जाने-माने निर्देशक प्रियदर्शन की पत्नी भी पार्टियां, इवेंट में नजर नहीं आती। बता दें, प्रियदर्शन ने साल 1990 में मलयालम एक्ट्रेस लिसी लक्ष्मी संग शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही लिसी लक्ष्मी ने अभिनय की दुनिया से किनारा कर लिया था, लेकिन साल 2014 में उनका तलाक हो गया। लेकिन इन्हें कैमरे के सामने कम ही देखा गया.

अनुराग बसु

anurag basu

अनुराग बसु भी बॉलीवुड के एक मशहूर निर्देशक है। अनुराग बसु अक्सर अवॉर्ड, फंक्शन और इवेंट्स में दिखाई देते हैं लेकिन इनकी पत्नी तानी कैमरे की नजरों से हमेशा दूर ही रहती है।

राजकुमार हिरानी

rajkumar hirani

निर्देशक राजकुमार हिरानी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है और वह अक्सर अपनी फिल्मों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। राजकुमार हिरानी की पत्नी मनजीत लांबा एक अनुभवी पायलट है लेकिन मनजीत को कम ही स्पॉट किया जाता है।

विकास बहल

vikas bahl

विकास ने रिचा दुबे से शादी रचाई है। इन दोनों की पहली मुलाकात एक एडवर्टाइज कंपनी में काम करने के दौरान हुई थी। इसके बाद इन्होंने शादी कर ली, लेकिन साल 2015 में इन्होंने तलाक की अर्जी दे दी।

आशुतोष गोवारीकर

‘लगान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले आशुतोष गोवारीकर ने सुनीता संग शादी रचाई है। सुनीता भी अपने पति की तरह ‘जोधा अकबर’ और ‘व्हाट्स योर राशी’ जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकी है, लेकिन फिर भी वह लाइमलाइट से दूर रहती है।

विजय आनंद

vijay anand

विजय आनंद बॉलीवुड के एक ऐसे निर्देशक है जिनकी गिनती दिग्गज निर्देशकों में होती है। वह गाइड, ज्वेल थीफ, काला बाजार और तीसरी मंजिल जैसी फिल्मों के लिए अपनी खास पहचान रखते हैं। विजय आनंद ने दो शादियां रचाई थी जिसमें उनकी पहली पत्नी का नाम लवलीन था लेकिन कुछ कारणवश यह दोनों अलग हो गए। इसके बाद विजय आनंद ने सुषमा कोहली से शादी रचाई।

लेकिन विजय आनंद की दोनों ही पत्नियां लाइमलाइट से दूर रहती थी। वहीं विजय आनंद ने 3 फरवरी साल 2004 को दुनिया का अलविदा कह दिया।

Related Articles

Back to top button